Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

यूके में भारतीय उच्चायोग ने आयोजित की इफ्तार पार्टी, ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों ने लिया हिस्सा, उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने किया मेहमानों का स्वागत

Indian High Commission: यूके में भारतीय उच्चायोग विविधता और समावेशिता के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. यह कार्यक्रम यूके में भारतीय समुदाय का समर्थन करने के लिए की गई कई पहलों में से एक था.

UK EID

यूके में भारतीय उच्चायोग ने भारतीय प्रवासियों के लिए किया इफ्तार पार्टी का आयोजन

Edited by Nitish Pandey

कल्पेश शाह, लंदन

यूनाइटेड किंगडम (UK) में भारतीय उच्चायोग ने भारतीय प्रवासियों (NRI) के लिए इफ्तार पार्टी आयोजित की जहां उच्चायुक्त विक्रम दोरईस्वामी ने मेहमानों का स्वागत किया. इस इफ्तार पार्टी में स्थानीय नेता समेत भारी संख्या में ब्रिटेन में रह रहे भारतीयों ने हिस्सा लिया.

रमजान के पवित्र महीने में भारतीय उच्चायोग की ओर से लंदन स्थित उच्चायोग परिसर में इफ्तार पार्टी के आयोजन हुआ. इसके महत्व के बारे में बात करते हुए दोरईस्वामी ने कहा कि “यह भारतीय डायस्पोरा के सदस्यों को एक साथ लाने, विविधता और समावेशिता के मूल्यों का जश्न मनाने का एक अवसर था. उन्होंने कहा कि यह यूके में भारतीय समुदाय के योगदान को पहचानने, भारत और यूके के साझा मूल्यों और संस्कृतियों को बढ़ावा देने का भी एक मौका था”

दूसरे दशों के व्यंजनों का भी इंतजाम किया गया

इस इफ्तार पार्टी में भारतीय पकवानों के साथ ही कई दूसरे दशों के व्यंजनों का भी इंतजाम किया गया. इतना ही नहीं, भारतीय उच्चायोग को लंदन में पीआईओ साथियों, पार्षदों, अन्य लोगों और राजनयिकों की मेजबानी करने का मौका मिला.  ⁦

इफ्तार पार्टी एक बड़ी सफलता थी, जिसमें उपस्थित कई लोगों ने भारतीय उच्चायोग के प्रयासों की सराहना की. यह यूके में भारतीय डायस्पोरा के लिए एक साथ आने, अपनी संस्कृति को साझा करने, विरासत का जश्न मनाने और इस्लामिक दुनिया में रमजान के महत्व को पहचानने का एक मौका था.

ये भी पढ़ें: देशभर में धूमधाम से मनायी जा रही है ईद, मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदार, सुरक्षा को लेकर इन जगहों पर हाई अलर्ट

गौरतलब है कि यूके में भारतीय उच्चायोग विविधता और समावेशिता के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. यह कार्यक्रम यूके में भारतीय समुदाय का समर्थन करने के लिए की गई कई पहलों में से एक था.

– भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital