England vs Australia Ashes Series 2023: बर्मिंघम टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने एक रोमांचक मुकाबला अपने नाम किया और इस जीत के साथ एशेज सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. इंग्लैंड के लिए यह एक शर्मनाक हार रही क्योंकि इंग्लिश टीम ने अपने घर में यह मुकाबला अंतिम समय में गंवा दिया. इस हार के बाद इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स पर भी सवाल उठाए जा रहा है. एशेज के मौजूदा सीजन का आगाज इतना शानदार रहा है जिसे सदियों तक याद रखा जाएगा. पांच दिनों का ये मुकाबला अंतिम दिन का रोलर कॉस्टर की तरह चला. मैच का नतीजा आने से पहले ये कहना बेहद मुश्किल था कि आखिर कौन सी टीम जीतेगी. लेकिन अंत में पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड पर 2 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की.
ऑस्ट्रेलिया ने तोड़ा इंग्लैंड का गुरूर, ‘बैजबॉल’ का बनाया मजाक
अब तक जिस ‘बैजबॉल’ रणनीति की इंग्लैंड की टीम डंका बजाती थी अब उसकी खूब आलोचना हो रही है. ये कहना गलत नहीं होगा कि इंग्लैंड की हार की एक वजह उनके गलत फैसले भी हैं. टेस्ट के पहले दिन पारी घोषित करने के फैसले पर भी सवाल उठ चुके हैं. इंग्लैंड की इस हार के बाद एकबार फिर ‘बैजबॉल’ चर्चा में है. इतना ही नहीं सवाल ये भी उठ रहे हैं कि आखिर टी-20 वाला यह फॉर्मूला कितना लंबा टिक पाएगा.
दोनों टीमों के पास धाकड़ ऑलराउंडर कप्तान हैं. चाहे गेंदबाजी हो या बल्लेबाज कमिंस और स्टोक्स मौजूदा समय के बेस्ट ऑलराउंडर में गिने जाते हैं. मगर इस मैच के दौरान चाहे कप्तानी और या ऑलराउंडर प्रदर्शन हर मामले में बाजी पैट कमिंस ने मारी. ये एक हैरान करने वाली बात जरूर है लेकिन बेन स्टोक्स के मुकाबले पैट कमिंस को काफी कम आंका जाता है. मगर इस मैच के दौरान कमिंस ने हर मायने में स्टोक्स को पछाड़ा है.
मैच हाइलाइट्स: ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया
इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया था. उन्होंने पहली पारी में 8 विकेट पर 393 रन बनाए और पारी घोषित की. इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम 386 रन पर सिमट गई. इंग्लैंड को पहली पारी में 7 रन की बढ़त मिली. उसने दूसरी पारी में 273 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया के सामने कुल 281 रन का लक्ष्य रखा. कंगारू टीम ने मैच को अंतिम दिन आखिरी सत्र में अपने नाम किया.
रामायण के 10 सबसे शक्तिशाली योद्धा, जिनसे कांपते थे दुश्मन
By Shubhra Rai
उबलते दूध में डालें दही का खट्टा पानी, मिनटों में बनेगा बाजार जैसा क्रीमी पनीर
By Shubhra Rai
कहीं आती है लाश जैसी बदबू, कोई खाता है कीड़े; दुनिया के 7 सबसे अजीब पौधे
By Shubhra Rai
स्क्रीन टाइम ही नहीं, इन वजहों से भी सूख सकती हैं आंखें
By Shubhra Rai
सस्ते AC की तलाश? Amazon-Flipkart पर आ रही है साल की सबसे बड़ी सेल
By Shubhra Rai
धूप से मजे में चलेगा AC, सरकार से पाएं बंपर सब्सिडी
By Shubhra Rai
फिटनेस का नया मंत्र: Almond Butter से घटाएं वजन और चमकाएं सेहत
By Shubhra Rai
जियो का महाधमाका: ₹349 के रिचार्ज में ₹35,000 के फायदे फ्री
By Shubhra Rai
UPI के जरिए कैश डिपॉजिट भी कर पाएंगे आप, जानिए- कैसे मिलेगी यह सुविधा?
By Shubhra Rai
कृष्णनगरी में बन रहा दुनिया का सबसे ऊंचा मंदिर, इसमें होंगी 70 मंजिलें
By Shubhra Rai
स्वाद होगा दोगुना! एक्सपर्ट ने बताया कड़क चाय का ये सीक्रेट नुस्खा
By Shubhra Rai
Bathroom Odor: साफ सफाई के बाद भी आती है बदबू? आज ही बदलें ये 9 आदतें
By Shubhra Rai
Mango Ice Cream: सिर्फ 4 चीजों से घर पर बनाएं टेस्टी मैंगो बार
By Shubhra Rai
High Cholesterol? नसों में जमा गंदगी को साफ कर देंगे ये 5 जादुई ड्रिंक्स
By Shubhra Rai
फादर्स डे स्पेशल: बिना ओवन-माइक्रोवेव के बनाएं सुपर सॉफ्ट केक
By Shubhra Rai
Yoga Day 2026: नो डाइटिंग, नो कसरत! योग से बॉडी बनेगी ‘सुपरस्ट्रॉन्ग’
By Shubhra Rai
मुंह में पानी ला देगा स्वाद! नोट करें झटपट बनने वाले ‘आम का कुच्चा’ की रेसिपी
By Shubhra Rai
Yoga Day 2026: रोज सिर्फ 15 मिनट योग, बीमारियां होंगी हमेशा के लिए गोल
By Shubhra Rai
तपेगा नहीं कमरा! बिना AC घर को ठंडा रखने के 6 जादुई तरीके
By Shubhra Rai
किचन के चूहों से हैं परेशान? आटे में मिलाकर रख दें यह 1 चीज, बिना मारे भागेंगे दूर
By Shubhra Rai
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.