ENG vs AUS, Ashes 1st Test highlights: एशेज सीरीज के पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड के जबड़े से जीत छीनकर अपना खाता खोला है. ये मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. हालांकि, अंतिम दिन बारिश ने मैच का मजा जरूर खराब किया लेकिन देर से ही सही मगर मैच का अंत शानदार रहा. मैच के अंत तक दोनों टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई. 281 के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 209 रन के स्कोर पर 7 विकेट खो दिए थे.
यहां से ऐसा लग रहा था कि इंग्लैंड एक आसान जीत की ओर बढ़ रहे हैं. लेकिन पैट कमिंस और नाथन लियोन ने मैच के अंतिम ओवरों में पासा पलटा और जीत अपने नाम की. कमिंस 73 गेंदों पर 44 रन और लियोन 28 गेंदों पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे और इस जोड़ी ने 9वें विकेट के लिए 72 गेंदों पर 55 रन जोड़े और टीम की जीत की कहानी लिखी.
इस मुकाबले का 5वां दिन काफी दिलचस्प रहा. एक तरफ इंग्लिश टीम थी जिसे जीत के लिए 7 विकेट चाहिए थे. तो दूरसी ऑस्ट्रेलिया जिसे 174 रन की जरूरत थी. मुकाबले में आखिरी दिन पहले सेशन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका. खेल के आखिरी 2 सेशन में ऑस्ट्रेलिया को 67 ओवर में 174 रन बनाने थे, जबकि उनके 7 ही विकेट हाथ में थे. मैच के शुरुआत में इंग्लैंड का पलड़ा भारी रहा. लेकिन अंतिम समय में ऑस्ट्रेलिया ने शानदार वापसी की.
प्याज से कैसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर? जानें सही तरीका
By Shubhra Rai
कैंसर से बचाव में मददगार है लाल और पीली शिमला मिर्च
By Shubhra Rai
10 मिनट में कुकर में बनाएं ढाबा स्टाइल चना मसाला
By Shubhra Rai
क्या सच में गुम चोट का पक्का इलाज है हल्दी वाला दूध? जानिए सच
By Shubhra Rai
बिना आटा गूंथे 5 मिनट में बनाएं पौष्टिक वेज चीला
By Shubhra Rai
बाजार से क्यों खरीदना? घर पर मिक्सी से ऐसे बनाएं शुद्ध सूजी, दलिया और आटा
By Shubhra Rai
2 रुपये की इस चीज से हरा-भरा होगा तुलसी का पौधा, माली ने खोला सीक्रेट
By Shubhra Rai
बिना कस्टर्ड पाउडर के बनाएं रसीला साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड! जानें आसान रेसिपी