Bharat Express DD Free Dish

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्या पर युवक ने फेंका जूता, समर्थकों ने आरोपी को जमकर पीटा, वायरल हो रहा वीडियो

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या पर ओबीसी महासम्मेलन के दौरान जूता फेंकने का मामला सामने आया है.

स्वामी प्रसाद मौर्य

स्वामी प्रसाद मौर्य

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्या पर ओबीसी महासम्मेलन के दौरान जूता फेंकने का मामला सामने आया है. वकील के भेष में आए आकाश सैनी नाम के युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्या पर जूता फेंका. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

युवक ने स्वामी प्रसाद मौर्या पर फेंका जूता

जूता फेंकने के बाद आकाश सैनी को वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी. सपा के वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्या लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी पार्टी की तरफ से आयोजित किए जा रहे ओबीसी महासम्मेलन में शामिल होने के लिए पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- UP News: सिपाही का महिला कॉन्स्टेबल के साथ अश्लील बातचीत का वीडियो हुआ वायरल, हर तरफ हो रही चर्चा, एसपी ने आरोपी के खिलाफ लिया तगड़ा एक्शन

आरोपी को समर्थकों ने जमकर पीटा

तभी एक एक शख्स वकील के भेष में वहां पहुंचा और उसने स्वामी प्रसाद मौर्या के ऊपर जूता फेंक दिया. जिसके बाद वहां पर मौजूद कार्यकर्ताओं ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी लात-घूसों से पिटाई कर दी. युवक को पीटने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Latest