Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

UP News: सिपाही का महिला कॉन्स्टेबल के साथ अश्लील बातचीत का वीडियो हुआ वायरल, हर तरफ हो रही चर्चा, एसपी ने आरोपी के खिलाफ लिया तगड़ा एक्शन

उत्तर प्रदेश में भदोही जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाने में तैनात एक मुख्य आरक्षी का एक महिला से कथित अश्लील बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.

सिपाही का अश्लील वीडियो वायरल

उत्तर प्रदेश में भदोही जिला मुख्यालय स्थित कोतवाली थाने में तैनात एक मुख्य आरक्षी का एक महिला से कथित अश्लील बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सार्वजनिक होने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। पुलिस अधीक्षक ने यह जानकारी दी.

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

मुख्य आरक्षी द्वारा पुलिस की वर्दी में एक महिला से अश्लील हरकत करने संबंधी डेढ़ मिनट का वीडियो रविवार शाम सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया. भदोही की पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने रविवार देर रात बताया कि शहर कोतवाली में तैनात मुख्य आरक्षी श्याम सुंदर यादव का एक महिला से वीडियो कॉल पर अश्लील बातचीत एवं हरकत करने का वीडियो सामने आने के बाद उसे निलंबित कर मामले की विभागीय जांच का आदेश दिया गया है.

 यह भी पढ़ें- अशोक गहलोत पर हमलावर हुए आचार्य प्रमोद कृष्णम: बोले- भ्रष्टाचार, लूट-खसोट और लाल डायरी…कांग्रेस के कुछ नेताओं को हिंदू नाम से नफरत

एसपी ने विभागीय जांच के दिए आदेश

कात्यायन के मुताबिक, उक्त वीडियो लगभग एक सप्‍ताह पहले का बताया जा रहा है और यह रविवार को कई सोशल मीडिया मंचों पर वायरल हो गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया उक्त वीडियो की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) भुवनेश्वर कुमार पांडेय को सौंपी गई है. उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital