Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Bihar News: अश्विनी चौबे के काफिले में शामिल गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे केंद्रीय मंत्री, 5 पुलिसकर्मी घायल

Ashwini Kumar Choubey: मंत्री अश्विनी चौबे ने ट्विटर पर कहा कि,”बक्सर से पटना के रास्ते में डुमराव के मथिला-नारायणपुर रास्ते पर नहर के सड़क पुल पर कोरानसराय थाने का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी ठीक लग रहे हैं”.

Ashwini Kumar Choubey

मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले की गाड़ी पलटी (फोटो ट्विटर)

Ashwini Kumar Choubey: केंद्रीय राज्य मंत्री (एमओएस) अश्विनी चौबे के काफिले की एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें पांच पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है. हादसा रविवार देर रात उस समय हुआ जब केंद्रीय मंत्री बक्सर से पटना जा रहे थे. इस दौरान रास्ते में गड्ढा आने की वजह से काफिले की गाड़ी पलट गई. हादसे के बाद घायल पुलिसकर्मियों को डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

मंत्री अश्विनी चौबे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो फुटेज पोस्ट किया है. उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि ये हादसा मथिला और नारायणपुर के बीच हुआ. वीडियो में अधिकारियों को एस्कॉर्ट गाड़ी का मुआयना करते देखा जा सकता है.

‘प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी ठीक लग रहे हैं’

मंत्री अश्विनी चौबे ने ट्विटर पर कहा कि,”बक्सर से पटना के रास्ते में डुमराव के मथिला-नारायणपुर रास्ते पर नहर के सड़क पुल पर कोरानसराय थाने का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है. प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी ठीक लग रहे हैं”. ‘घायल पुलिसकर्मियों और चालक के साथ डुमराव सदर अस्पताल जा रहा हूं’ उन्होंने कहा कि नहर में पलटी गाड़ी से पुलिसकर्मियों को निकालने में बीजेपी कार्यकर्ता अजय तिवारी, मेरे अंगरक्षक नागेंद्र कुमार चौबे, मोहित कुमार, धनेश्वर कुमार, कुंजबिहारी ओझा, एएसआई जयराम कुमार, मुकेश कुमार, सुजॉय कुमार, प्रेमकुमार सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें-  Delhi Assembly Session: दिल्ली विधानसभा का आज से शीतकालीन सत्र शुरू, नहीं होगा प्रश्नकाल, इन मुद्दों पर हो सकती है बहस

स्थानीय लोगों ने की मदद

केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे अपनी इनोवा कार में सवार थे और वो एक एस्कॉर्ट कार के ठीक पीछे थे. हादसे के समय गाड़ी पलटने के बाद पानी से भरे गड्ढे में गिर गई. बहरहाल, मौके पर स्थानीय लोगों के होने की वजह से बचाव कार्य तेजी से किया और ज्यादा बड़ा हादसा होने से बच गया. जानकारी के मुताबिक, मंत्री अश्विनी चौबे के साथ यात्रा कर रहे हमारे सुरक्षाकर्मियों और अन्य समर्थकों ने वाहन के शीशे तोड़ दिए और उन्हें बचा लिया.

अश्विनी कुमार चौबे बक्सर के सांसद और नरेंद्र मोदी सरकार में पर्यावरण और वन मंत्रालय के राज्य मंत्री हैं. वह चौसा में आंदोलनकारी किसानों से मिलने पटना आए और कुछ दिन पहले उन्हें उनके कड़े प्रतिरोध का सामना करना पड़ा.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest