Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

UP Nikay Chunav: “अलीगढ़ के तालों का सही इस्तेमाल डबल इंजन की सरकार ने किया, यूपी में दंगों पर लग गया ‘ताला’…” बोले सीएम योगी

UP Politics: यूपी निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार चुनावी रैली कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

UP Politics: निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के तहत भाजपा की ओर से स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगाकार रैली कर रहे हैं. इसी क्रम में रविवार को वह अलीगढ़, बंदायु, अयोध्या सहित कई शहरों में पहुंचे. इस मौके पर उन्होंने सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं.

अलीगढ़ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अलीगढ़ के तालों का सही इस्तेमाल डबल इंजन की सरकार ने किया है. उत्तर प्रदेश में दंगों पर ताला लग गया है.”

अलीगढ़ में सीएम योगी ने अपना भाषण शुरू करते हुए कहा, “प्रदेश में आज उत्तर प्रदेश में दंगों पर अलीगढ़ का ताला लग गया है. प्रदेश में कहीं भी दंगे नहीं हो रहे हैं. प्रदेश में गुंडे माफियाओं की आतंक फैलाने की हिम्मत नहीं है. प्रदेश के गुंडा माफियाओ का राज पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है. आज व्यापारी और शरीफ आदमी भयमुक्त होकर सीना तान कर चल रहा है. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, पहले युवाओं के हाथ में तमंचा होता था. आज हमने युवाओं के हाथ में लैपटॉप देने का काम किया है, जिससे युवा शिक्षित होकर अपना भविष्य को संवारने का काम करेगा. इसी के साथ उन्होंने कहा कि, कोरोना काल में देश व प्रदेश सरकारों में हर वर्ग के लिए खाद्यान्न वितरण का काम किया था.

ये भी पढ़ें- लखनऊ में बड़ा मंगल पर भंडारे-पूजन के आयोजन से पहले नहीं लेनी होगी पुलिस की अनु​मति, सीएम योगी के दखल पर हुआ गाइडलाइन में बदलाव

सीएम योगी ने कहा, “स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राजा महेंद्र प्रताप सिंह के नाम पर राज्य विश्वविद्यालय स्थापित किया गया है. जहां युवाओं को हर प्रकार की शिक्षा साथ स्किल डेवलपमेंट और रोजगार परक शिक्षा देने का कार्य किया जाएगा. डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की गई है. यहां बनने वाले शस्त्र गोले बारूद आदि सामग्री से सीमा पर सैनिक देश की रक्षा करेंगे.”

सीएम योगी ने कहा कि अलीगढ़ में ट्रांसपोर्ट नगर की स्थापना की गई है जहां से माल लाने और ले जाने के लिए व्यापारियों की सुविधाएं उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने भेदभाव के साथ कार्य किया है. चाहे वह सपा, बसपा या कांग्रेस हो. भाजपा बिना भेदभाव के कार्य कर रही है. कौशल विकास योजना के तहत युवाओं को तकनीकी परीक्षण देकर शिक्षित कर रही है.

पहले अपराध के लिए जाना जाता था बदायूं

वहीं बदायूँ के इस्लामिया इंटर कालेज के मैदान में चुनावी जनसभा क़ो संबोधित करते हुए सीएम योगी ने भाजपा उम्मीदवारों क़ो जिताने का आह्वान किया. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश में बदायूं पहले अपराध के लिए जाना जाता था, लेकिन आज बदायूं विकास की तरफ आगे बढ़ रहा है. उत्तर प्रदेश में कुछ परिवारवादी लोग़ युवाओं क़ो तमंचे देनें का कार्य करते थे, लेकिन आज भाजपा सरकार में युवाओं क़ो रोजगार मिल रहा है. उत्तर प्रदेश में आज सभी चंगा है पहले दंगा कर्फ्यू लगते थे.

रविवार को योगी आदित्यनाथ शाहजहांपुर और अयोध्या भी चुनावी रैली के लिए पहुंचे. मालूम हो कि यूपी में दूसरे चरण का निकाय चुनाव के तहत 11 मई को वोटिंग होगी और मतगणना 13 मई को होगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital