Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

लखनऊ में बड़ा मंगल पर भंडारे-पूजन के आयोजन से पहले नहीं लेनी होगी पुलिस की अनु​मति, सीएम योगी के दखल पर हुआ गाइडलाइन में बदलाव

Bada Mangal: लखनऊ में प्रत्येक वर्ष जेठ के प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल के रूप में मनाया जाता है.

cm yogi

सीएम योगी (फाइल फोटो)

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हर साल जेठ माह के प्रत्येक मंगलवार को मनाए जाने वाले बड़े मंगल मामले में लखनऊ पुलिस ने यू-टर्न ले लिया है. दरअसल प्रत्येक मंगलवार को लखनऊ में बड़े स्तर पर भंडारे का आयोजन किया जाता है. इस बार भी आयोजक इसको लेकर बड़ी तैयारी में जुटे थे, लेकिन इसी बीच लखनऊ पुलिस ने भंडारा आयोजित करने के लिए डीसीपी से अनुमति लेने संबंधी बयान जारी कर दिया था, जिससे आयोजनकर्ता नाराज थे.

सूत्रों के मुताबिक लखनऊ पुलिस ने बड़ा मंगल पर भंडारे के आयोजन के लिए अनुमति लेने के निर्देश जारी किए थे और डीसीपी से अनुमति लेने की अनिवार्यता की शर्त रखी थी, लेकिन आयोजनकर्ताओं की नाराजगी की वजह से इस मामले में मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ को आगे आना पड़ा. इसके बाद लखनऊ पुलिस की ओर से नया निर्देश जारी किया गया है, जिसमें बड़ा मंगल पर भंडारे के लिए सिर्फ थाने को सूचना देनी होगी. इसमें डीसीपी से अनुमति लेने की बाध्यता को खत्म कर दिय़ा गया है.

लखनऊ पुलिस ने नया निर्देश जारी करते हुए कहा है कि, चूंकि बड़ा मंगल पर बड़ी संख्या में छोटे-बड़े पारम्परिक आयोजन होते हैं. ऐसे में आयोजकों की सुविधा के लिए आयोजक मात्र अपने स्थानीय थाने को सूचित कर दें, जिससे सभी व्यवस्थाएं की जा सकें. बता दें कि लखनऊ में प्रत्येक वर्ष जेठ के प्रत्येक मंगलवार को बड़ा मंगल (Bada Mangal) के रूप में मनाया जाता है. इस मौके पर लखनऊ के हर गली-मोहल्ले व मंदिलों में छोटे-बड़े सैकड़ों भंडारे का आयोजन होता है व धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं.

ये भी पढ़ें- Planet Prediction, ​May 2023: मई में इन 4 ग्रहों के राशि परिवर्तन से इन राशियों की खुल रही है किस्मत, पूरा हो सकता है अपना घर का सपना   

लखनऊ पुलिस ने जारी किए ये निर्देश

स्थानीय थाने को आयोजन की जानकारी देनी होगी. ताकि सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रूप से नियंत्रित की जा सके और श्रद्धालुओं की संख्या के मुताबिक ही पुलिस ड्यूटी भी लगाई जा सके व पार्किंग की व्यवस्था भी की जा सके.

सम्पूर्ण सूची सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम के साथ साझा की जाएगी, जिससे साफ-सफाई के लिए टीमें गठित की जा सके और आयोजन के बाद शहर स्वच्छ रहे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital