Bharat Express DD Free Dish

VIRAL VIDEO: विधानसभा में पॉर्न देख रहे थे विधायक महोदय, चुपके से किसी ने बना लिया वीडियो, 12 साल पहले कर्नाटक में भी हुई थी शर्मनाक घटना

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है.

VIRAL VIDEO

वायरल वीडियो से लिया गया ग्रैब

Edited by Nitish Pandey

VIRAL VIDEO: विधायक महोदय को पॉर्न देखने की ऐसी तलब जगी कि उन्होंने लोकतंत्र के मंदिर विधानसभा को भी नहीं बख्शा. मामला त्रिपुरा विधानसभा का है. सदन के भीतर जब जनहित के मसलों पर चर्चा चल रही थी, उस दौरान बीजेपी के विधायक महोदय अपने टैब पर अश्लील फिल्म देखने में व्यस्त थे. लेकिन उनकी इस हरकत को चुपके से किसी ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर लिया. अब यह वीडियो चौतरफा वायरल है.

विधानसभा में पॉर्न देखने वाले विधायक का नाम जादब लाल नाथ है. नाथ त्रिपुरा के बागबासा विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी के विधायक हैं. अभी हाल में वह अपने विधानसभा क्षेत्र से चुनकर आए थे और सदन की कार्यवाही में हिस्सा ले रहे थे. लेकिन, यहां पर उन्हें पॉर्न देखते पकड़ा गया.

ये भी पढ़ें: रेलवे स्टेशन पर सो रहे गरीब व्यक्ति पर जीआरपी सिपाहियों ने दिखाई गुंडागर्दी, जूते से मारी कई ठोकरें, दबाया पैर, वायरल हुआ वीडियो

जादब लाल बीजेपी में शामिल होने से पहले CPI (M) के कार्यकर्ता थे. 2018 में ही उन्होंने बीजेपी जॉइन किया और विधानसभा चुनाव लड़ा था. लेकिन, उस दौरान उन्हें हार नसीब हुई थी. तब उनके खिलाफ सीपीआई(एम) के उम्मीदवार रामेंद्र चंद्र देबनाथ ने जीत हासिल की थी.

वीडियो वायरल होने पर विधायक की प्रतिक्रिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विधायक का वीडियो वायरल होने के बाद बीजेपी ने नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है. इस दौरान अपनी सफाई में विधायक जादब लाल नाथ का कहना है कि उनके खिलाफ साजिश की गई है. वो जल्द ही अपना पक्ष पार्टी के समक्ष रखेंगे. गौरतलब है कि 2012 में ऐसा ही एक शर्मनाक मामला कर्नाटक में पेश आया था. जब दो मंत्रियों ने विधानसभा कार्यवाही के दौरान अश्लील वीडियो देखते पकड़े गए थे. इसके बाद तब काफी हंगामा हुआ था.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read