Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Hapur News: हापुड़ में NH-9 के नए बाईपास पर तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को मारी टक्कर, एक युवक की मौत

बुरी तरह घायल स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है.

हापुड़ में सड़क हादसा

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में नेशनल हाइवे-9 के नए बाइपास पर कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, बाबूगढ़ थानां क्षेत्र के बागड़पुर के पास तेज रफ्तार कार ने स्कूटी को टक्कर मार दी. ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सवार उछलकर फ्लाईओवर से नीचे सर्विस रोड़ पर जा गिरा जबकि अनियंत्रित होकर कार भी बीच सड़क पर पलट गई.

स्कूटी सवार के सर्विस रोड पर गिरने के बाद मौके पर भीड़ लग गई. वहीं कार की टक्कर में बुरी तरह घायल स्कूटी सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है. घायल युवक का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

 

ये भी पढ़ें: होटल के कमरे में मिली प्रयागराज के डिप्टी CMO की लाश, हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी गुत्थी

स्कूटी को टक्कर मारने वाली कार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

पिछले महीने भी नेशनल हाईवे-9 पर भीषण सड़क हादसा हुआ था, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई थी. नेशनल हाईवे-9 पर तेज रफ्तार कार ट्रक से जा टकराई थी. इस हादसे में 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक बच्ची घायल हो गई थी. ये हादसा उक्त हुआ था एक परिवार के लोग शादी समारोह से वापस मुरादाबाद लौट रहे थे.

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital