Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

“कभी तो धर्मनिरपेक्ष बात कर लिया करें, लोगों में द्वेष की भावना न फैलाएं…” मणिपुर हिंसा मामले पर यूपी के मंत्री ने कसा असदुद्दीन ओवैसी पर तंज

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने सपा नेता शिवपाल सिंह यादव को भी घेरा और कहा कि, अधिकारी कोई भी भ्रष्ट नहीं हो सकता. यदि अधिकारियों के भ्रष्ट होने की साक्ष्य हैं तो वह सामने लाएं.

उत्तर प्रदेश पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह

शिवांग तिमोरी

Etawah: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके सड़क पर घुमाने और उनके साथ हैवानियत की घटना पर विपक्षी दलों के नेताओं द्वारा दी जा रही प्रतिक्रिया पर पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने असदुद्दीन ओवैसी को घेरा है. जयवीर सिंह ने कहा है कि असदुद्दीन ओवेसी कभी तो धर्मनिरपेक्ष बात कर लिया करें.

उत्तर प्रदेश पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह सोमवार को इटावा जनपद में पार्टी नेता के यहां शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए पहुंचे थे. इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए विपक्ष पर जमकर हमलावर हुए. इटावा में प्रशांत चौबे जिला मंत्री के यहां उनके पिताजी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए मंत्री पहुंचे थे. इस मौके पर मणिपुर की घटना को लेकर विपक्ष के प्रधानमंत्री के चुप रहने के सवाल पर उन्होंने जवाब दिया कि मणिपुर घटना बेहद ही शर्मनाक और निंदनीय है. इस पर भी देश के प्रधानमंत्री द्वारा शोक जताया गया है और ऐसे कृत्य करने वाले अपराधियों को कठोर से कठोर सजा देने की बात भी कही गई है.

ओवैसी पर साधा निशाना

उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी पर तंज कसते हुए कहा, “ओवेसी जी कभी तो धर्मनिरपेक्ष बात कर लिया करें. लोगों में द्वेष की भावना ना फैलाएं.” ओवैसी को नसीहत देते हुए जयवीर सिंह ने कहा, “कभी जाति धर्म से भी हटकर बात कर लिया करें.”

ये भी पढ़ें- Gorakhpur: “हर जरूरतमंद को मिले पक्के आवास की सुविधा”, जनता दर्शन के दौरान CM योगी आदित्यनाथ ने दिए निर्देश

शिवपाल को भी घेरा

रविवार को इटावा जेल में जाकर निरीक्षण करने और जेल की दीवार गिरने को लेकर प्रशासन को लापरवाह कहने पर उन्होंने सपा नेता शिवपाल सिंह यादव को भी घेरा और कहा कि अधिकारी कोई भी भ्रष्ट नहीं हो सकता. यदि अधिकारियों के भ्रष्ट होने की साक्ष्य हैं तो वह सामने लाएं तो हमारी सरकार में ऐसी अधिकारियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही भी होगी. इसी के साथ कहा कि यह सब उनकी सरकार में होता रहा है न इसीलिए सोचते हैं कि भाजपा में भी वही हो रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital