Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

मणिपुर में महिलाओं के साथ बर्बरता मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, सीएम बीरेन सिंह बोले- किसी को नहीं बख्शेंगे

मामले को लेकर मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि मैंने DGP को बुलाया था और सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. मैंने उनसे पूछा जिस थाने में इस घटना की FIR दर्ज़ हुई थी वहां कार्रवाई क्यों नहीं हुई?

Manipur Video

Manipur Video

Manipur Video:  मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को कहा कि 4 मई को बी फीनोम गांव में भीड़ द्वारा महिलाओं को नग्न घुमाने और यौन उत्पीड़न के मामले में कुल चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने घोषणा की थी कि मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, “हम किसी को नहीं बख्शेंगे. सत्तारूढ़ भाजपा के सभी विधायक इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हैं. इसमें शामिल सभी लोगों को सज़ा देंगे, यहां तक कि मृत्युदंड की मांग करने की हद तक भी जाएंगे.

छापेमारी जारी है: मणिपुर पुलिस

मणिपुर पुलिस ने कहा कि थौबल जिले के नोंगपोक सेकमाई थाना अंतर्गत अपहरण और सामूहिक बलात्कार के जघन्य अपराध के तीन और मुख्य आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया है. इस तरह अब तक कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. राज्य पुलिस अन्य दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है. छापेमारी जारी है.

यह भी पढ़ें: Manipur Video: “दोषियों को मौत दो”- महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वीडियो पर फूटा हरभजन सिंह का गुस्सा, बोले- अब बहुत हुआ…

यह भी पढ़ें: मणिपुर में महिलाओं को नग्न घुमाने वाली भीड़ में शामिल हैवान का पर्दाफाश, गिरफ्तारी के बाद सामने आई तस्वीर

राज्यपाल ने दिए DGP को निर्देश

मामले को लेकर मणिपुर की राज्यपाल अनुसुइया उइके ने कहा कि मैंने DGP को बुलाया था और सभी आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं. मैंने उनसे पूछा जिस थाने में इस घटना की FIR दर्ज़ हुई थी वहां कार्रवाई क्यों नहीं हुई? अगर पुलिसवाले दोषी पाए गए तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई होगी. उन्होंने कहा कि एक मंच पर सब लोग बैठें और अपनी मांगें रखें, बातचीत से ही समाधान निकाला जा सकता है. हिंसा से किसी का लाभ नहीं होता.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital