Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Manipur Video: “दोषियों को मौत दो”- महिलाओं को निर्वस्त्र घुमाने के वीडियो पर फूटा हरभजन सिंह का गुस्सा, बोले- अब बहुत हुआ…

Manipur Video: सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्‍त्र घुमाया जा रहा है.

manipur video

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह (दाएं)

Manipur Video: मणिपुर में दो कुकी महिलाओं के साथ हैवानियत ने पूरे देश को झकझोर दिया है. इस दरिंदगी का वीडियो बुधवार को वायरल होने के बाद पूरे देश में लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वे महिलाओं के साथ दरिंदगी करने वालों को सजा देने की मांग करने लगे. इसके बाद सरकार और पुलिस हरकत में आई और इस शर्मसार करने वाली घटना के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं दिल दहला देने वाले इस वीडियो के सामने आने के बाद हर कोई दोषियों के लिए कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहा है. पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाए जाने की घटना में शामिल अपराधियों के लिए मौत की सजा की मांग की है.

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्‍त्र घुमाया जा रहा है. इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मणिपुर में तनाव व्याप्त हो गया है. चार मई के इस वीडियो में दिख रहा है कि कुछ लोग एक कुकी समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं और उनका यौन उत्पीड़न किया जा रहा है. यह सब देख पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा फूट पड़ा.

हरभजन ने की फांसी की मांग

पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने ट्वीट किया, ‘‘अगर मैं कहूं कि मैं गुस्से में हूं, तो यह कम होगा. मैं गुस्से से भरा हुआ हूं. मणिपुर में जो हुआ उसके बाद मैं शर्मिंदा हूं. अगर इस अपराध के अपराधियों को कानून के सामने नहीं लाया जाता और मौत की सजा नहीं दी जाती तो हमें खुद को इंसान कहना बंद कर देना चाहिए. अब बहुत हो गया है. सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए.”

ये भी पढ़ें: Manipur Video: पुलिस ने महिलाओं को किया भीड़ के हवाले, एक का दिनदहाड़े गैंगरेप, निर्वस्त्र घुमाया, पिता और भाई को मार डाला- दिल चीर देगी पीड़िता की आपबीती

मणिपुर पुलिस के मुताबिक, यह घटना 4 मई है. वहीं 18 मई को दर्ज की गई शिकायत में पीड़िताओं ने यह भी आरोप लगाया था कि दोनों महिलाओं में से एक (20 वर्षीय महिला) के साथ गैंगरेप किया गया था. पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा, “पुलिस उस वक्त गांव पर हमले करने वाली भीड़ के साथ थी. पुलिस ने हमें घर के पास से उठाया और थोड़ी दूर ले जाकर भीड़ के पास सड़क पर छोड़ दिया. पुलिस ने हमें भीड़ को सौंप दिया था.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital