Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Zwigato Box Office Collection: फ्लॉप हुई कपिल शर्मा की ‘ज्विगेटो’, तीसरे दिन का कलेक्शन और भी कम

Zwigato Box Office Collection: कपिल शर्मा की फिल्म ‘ज्विगाटो’ का बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के तीन दिन में ही हाल बुरा हो गया है. फिल्म ने रेंग-रेंग कर 1 करोड़ की कमाई का आंकड़ा पार किया है.

कपिल शर्मा की 'ज्विगाटो' हुई फ्लॉप

Zwigato Box Office Collection Day 3: फेमस कॉमेडियन कपिल शर्मा और शाहाना गोस्वामी स्टारर में बनी  ‘ज़्विगेटो’ 17 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की गई थी. टिकट खिड़की पर फिल्म अपने ओपनिंग दिन ही बुरी तरह पीट गई. हालांकि दूसरे दिन यानी शनिवार को फिल्म की कमाई में थोड़ी बढ़ोतरी हुई और रविवार को भी फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिली है. बावजूद इसके एक्ट्रेस-डायरेक्टर नंदिता दास द्वारा निर्देशित इमोशनल ड्रामा ‘ज्विगेटो’ बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब प्रदर्शन कर रही है और फिल्म महज तीन दिनों में फ्लॉप हो गई है. आइए यहां जानते हैं ‘ज्विगेटो’ ने रिलीज के तीसरे दिन कितनी कमाई की है.

ज्विगेटो’ रिलीज के तीसरे दिन कितना कलेक्शन किया?

कपिल शर्मा की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘ज्विगेटो’ एक फूड डिलीवरी बॉय के जीवन और गिग इंडस्ट्री में उसके संघर्षों के इर्द-गिर्द घूमती है. फिल्म में कपिल शर्मा और शाहाना गोस्वामी ने शानदार एक्टिंग की है, फिर भी फिल्म को सिनेमाघरों में दर्शक नहीं मिले. कमाई की बात करें तो ‘ज्विगेटो’ ने रिलीज के पहले दिन महज 43 लाख का बिजनेस किया. इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 62 लाख रुपये की कमाई की. वहीं, फिल्म की तीसरे दिन की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. सैकलिन की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘ज्विगेटो’ ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 75 लाख रुपए का बिजनेस किया है. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 1.80 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें- Zwigato Box Office Collection: फ्लॉप हुई कपिल शर्मा की ‘ज्विगेटो’, तीसरे दिन का कलेक्शन भी बेहद खराब

ज्विगेटो’ जीवन नाटक का एक टुकड़ा

नंदिता शर्मा द्वारा निर्देशित, ‘ज्विगेटो’ जीवन का एक टुकड़ा है जो हाइलाइट करता है: देश में वर्ग अंतर. फिल्म में मानस (कपिल शर्मा) नाम के एक डिलीवरी एजेंट की कहानी दिखाई गई है, जिसे एक फैक्ट्री में अपनी नौकरी गंवाने के बाद फूड डिलीवरी एजेंट के रूप में काम करना पड़ता है. अपनी कॉमेडी के लिए मशहूर कपिल शर्मा इस फिल्म में पहली बार एक ऐसे शख्स का किरदार निभा रहे हैं जो बेचैन है और जिसकी जिंदगी रेटिंग्स और फूड डिलिवरी के बीच झूलती रहती है. शाहाना गोस्वामी ने ऑन-स्क्रीन कपिल की पत्नी की भूमिका निभाई है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital