Bharat Express DD Free Dish

Sanjay Dutt के कारनामो का खुला पिटारा, 308 खूबसूरत बलाओ के दिलो पर करते थे राज, जानिए क्या हैं पूरा सच

बॉलीवुड के वह अभिनेता जिनके कारनामें किसी से छिपे नहीं है, छिपे ही क्या उन पर तो फिल्म भी बन चुकी है. जी हां, हम बात कर रहे हैं संजय दत्त की, जिनकी 10 नहीं, 20 नहीं बल्कि कुल 308 गर्लफ्रेंड रह चुकी है.

संजय दत्त

संजय दत्त

Dimple Yadav Edited by Dimple Yadav

Sanjay Dutt Unknown Facts:बॉलीवुड के वह अभिनेता जिनके कारनामें किसी से छिपे नहीं है, छिपे ही क्या उन पर तो फिल्म भी बन चुकी है. जी हां, हम बात कर रहे हैं संजय दत्त की, जिनकी 10 नहीं, 20 नहीं बल्कि कुल 308 गर्लफ्रेंड रह चुकी है. उनकी जिंदगी में इतने दिलचस्प कहानियां हैं कि उन पर एक और किताब बन सकती है. जब संजय दत्त की बायोपिक फिल्म संजू आई थी तब फिल्म से पहले संजय दत्त ने ही एक इंटरव्यू में सारी पोल पट्टी खोल दी थी, जहां उन्होंने अपनी सैकड़ों गर्लफ्रेंड के बारे में भी जिक्र किया था. संजय दत्त की जिंदगी के बारे में बताने से पहले ये बता दें कि आज संजय दत्त का 61वां जन्मदिन है और वह अपनी फैमिली संग इस खास दिन को सेलिब्रेट कर रहे हैं. तो चलिए जानते है उनसे जुड़ी कुछ इंटरेस्टिंग कहानियां.

ड्रग्स के आदि थे संजय दत्त

संजय दत्त बॉलीवुड के दो सुपरस्टार के बेटे हैं. बता दें कि संजय दत्त ने 29 जुलाई 1959 को बॉलीवुड स्टार सुनील दत्त और नरगिस के घर जन्म लिया था. सुनील दत्त ने संजय दत्त के चलते कई कष्ट झेलें एक तरफ नरगिस का कैंसर होना और दूसरी तरफ संजय दत्त का ड्रग्स में एकदम डूब जाना सुनील दत्त के लिए सहन से बाहर था. बेटे को इस लत से बाहर निकालने के लिए सुनील दत्त ने कई कोशिशें की लेकिन वह नाकामीयाब रहें.

संजय दत्त की 308 गर्लफ्रेंड

जब फिल्म संजू रिलीज होने वाली थी तो संजय दत्त ने अपने जिंदगी से जुड़े कई राज से पर्दा उठाया था. संजय दत्त ने बताया था कि उनकी 308 गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं. जिनमें अभिनेत्रियां भी शामिल हैं. संजय दत्त एक समय में केसानोवा हुआ करते थे. हर दिन उनका दिल किसी नई लड़की पर फिदा हो जाता था.

ये भी पढ़ें:Gadar 2 में नजर नहीं आएंगे ‘गदर’ के ये स्टार्स…दुनिया को कह चुके हैं अलविदा ,देखिए पूरी लिस्ट

एक साथ तीन लड़कियों को करते थे डेट

संजय दत्त ने इंटरव्यू में खुलासा किया था कि उनकी एक समय में तीन गर्लफ्रेंड हुआ करती थी और खास बात ये थी कि वह कभी पकड़े नहीं गए. हालांकि ये लिस्ट इतनी लंबी थी कि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. वैसे संजय दत्त का दिल माधुरी दीक्षित से लेकर रेखा पर भी फिदा हो चुका है, लेकिन आजतक इनमें से किसी ने भी इस रिश्ते पर कोई बयान नहीं दिया.

पहली पत्नी के जाने के बाद टूट गए थे संजय

संजय दत्त ने भले ही कितनी भी लड़कियों को डेट किया हो लेकिन उनका दिल सिर्फ एक लड़की के लिए धड़कता था, वह थीं उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा. संजय दत्त की पड़ोसी ही थी ऋचा शर्मा, उन्हें देखने के बाद पहली नजर में संजय को प्यार हो गया था. उनसे शादी के लिए संजय ने कई पापड़ बेले. लाख कोशिशों के बाद ऋचा ने शादी के लिए हां किया हालांकि ये रिश्ता ज्यादा दिन टिका नहीं लेकिन ब्रेन ट्यूमर की वजह से साल 1996 में ऋचा ने इस दुनिया से अलविदा कह दिया था.

मान्यता बनी हमसफर

ऋचा के जाने के बाद संजय दत्त ने रिया पिल्लई से शादी रचाई लेकिन ये रिश्ता भी नहीं चला और उनसे उनका तलाक हो गया. फिर संजय को मिली मान्यता जोकि एक मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं. मान्यता संजय दत्त के साथ हर मुश्किल घड़ी में साथ खड़ी रहीं साल 2008 में गोवा में संजय ने मान्यता से शादी कर ली और 21 अक्टूबर 2010 को वे जुड़वा बच्चों के पिता बन गए. लड़के का नाम सहरान और एक लड़की का नाम इकरा है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read