Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Gadar 2 में नजर नहीं आएंगे ‘गदर’ के ये स्टार्स…दुनिया को कह चुके हैं अलविदा ,देखिए पूरी लिस्ट

SunnY Deol की फिल्म Gadar 2 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है. जिसके लिए फैंस काफी एक्साइटिड हैं. लेकिन इस रिपोर्ट में हम ‘गदर’ के उन सितारों से मिलवा रहे हैं जो दुनिया को अलविदा कह चुके हैं.

Gadar 2: 

'गदर 2' (फोटो)

SunnY Deol की मोस्ट अवेटेड फिल्म Gadar 2 कुछ ही दिनों में रिलीज होने वाली है. जिसके लिए फैंस में काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रहा हैं. लेकिन आज हम आपको ‘गदर’ के उन सितारों के बारें में बताने वाले है जो दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. ‘गदर एक प्रेम कथा’ में आपने तारा सिंह और सकीना की लव स्टोरी ते देख ही  थी. इस जोड़ी ने सबके दिलों में अपनी जगह बनाई है. 22 साल बाद फिल्म का पार्ट 2 बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रहा है. इस फिल्म को लेकर फैन के बीच काफी बज बना हुआ है. लेकिन इसके पार्ट 2 में ‘गदर’ के कई सितारे आपको नहीं दिखने वाले है, क्योंकि वह इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं.

इन एक्टर की हो चुकी है मौत

इसमें सबसे पहला नाम आता है दिग्गज एक्टर अमरीश पुरी का है. जिन्होंने ‘गदर’ में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से लोगो का दिल जीत लिया था. फिल्म में वो  सकीना के पिता अशरफ अली बने थे. लेकिन आज एक्टर इस दुनिया में नहीं है. उनका निधन 12 जनवरी 2005 में ब्रेन हैमरेज की वजह से हो गया था. इस में एक्टर ओम पुरी का भी नाम शामिल है. ओम पुरी भी अब दुनिया को अलविदा कह चुके हैं. 6 जनवरी 2017 को एक्टर ने आखिरी सांसे ली थी. जो फिल्म में सूत्रधार के रोल में थे.

ये भी पढ़ें- वरुण धवन की ‘बवाल’ पर छिड़ा विवाद, यहूदी संगठन ने की प्राइम वीडियो से फिल्म को हटाने की मांग

वहीं एक्टर मिथिलेश चतुर्वेदी ने ‘गदर’ में पाकिस्तानी न्यूजपेपर इद्रिस के एडिटर का रोल प्ले किया था. मिथिलेश का निधन  2022 में कार्डियक अरेस्ट की वजह से हो गया था. आपको दरम्यान सिंह तो याद ही होंगे जब वह ‘गदर’ में तारा सिंह के खास दोस्त बने थे. ये एक्टर फिल्म के पार्ट 2 में भी नजर नहीं आएगा क्योंकि अब एक्टर का निधन हो गया है. 10 जनवरी 2011 को एक्टर ने दुनिया को अलविदा कह दिया. उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital