Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Petrol Diesel Rates: कच्चे तेल की कीमत में हुई बढ़ोतरी, इन शहरों में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price: इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल की कीमत में बढ़ोतरी देखी जा रही है. कई शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में भी इजाफा हुआ है.

petrol-diesel_rates_2-sixteen_nine-gdhrh-1-1-1-1

पेट्रोल पंप (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Fuel Price in India: देश की राजधानी नई दिल्ली में पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. हालांकि कुछ बड़े और छोटे शहरों में ईंधन के दाम बढ़े हैं. कई महानगरों में भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. नई दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये और डीजल की कीमत 89.62 रुपये है.

चार महानगरों में क्या है पेट्रोल और डीजल के दाम

दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई-पेट्रोल 102.63 रुपये, डीजल 94.24 रुपये लीटर

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कहां-कहां बदलाव हुआ

नोएडा में पेट्रोल 35 पैसे सस्ता होकर 96.59 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. जबकि डीजल 35 पैसे सस्ता होकर 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है. गुरुग्राम में पेट्रोल 21 पैसे बढ़कर 96.97 रुपये और डीजल 20 पैसे महंगा होकर 89.84 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

यहां भी पेट्रोल के दाम बढ़े

गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 96.58 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 13 पैसे महंगा होकर 89.75 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. जयपुर में डीजल 24 पैसे बढ़कर 93.99 रुपये और पेट्रोल 27 पैसे बढ़कर 108.78 रुपये प्रति लीटर हो गया है. पटना में पेट्रोल डीजल 30 पैसे महंगा हो गया है. यहां पेट्रोल 107.54 रुपये और डीजल 94.32 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.

ये भी पढ़ें- सुष्मिता सेन 29 साल पहले आज ही बनी थी पहली भारतीय मिस यूनिवर्स, एक्ट्रेस ने इस सवाल का जवाब देकर जीता था खिताब

अपने शहर में जाने पेट्रोल-डीजल के दाम

भारत में राज्य स्तर पर भी तेल की सेल अलग-अलग होती है, क्योंकि राज्य स्तर पर टैक्स अलग-अलग लगता है. आप भी अपने यहां पर एक एसएमएस के जरिए रोज अपने शहर में पेट्रोल-डीजल की कीमत जान सकते हैं. इसके लिए Indian Oil (IOCL) के ग्राहकों को RSP कोड पैक 9224992249 नंबर पर बांधना होगा. वहीं एचपीसीएल (एचपीसीएल) के ग्राहक मूल्य चेक करने के लिए एचपीप्राइस <डीलर कोड> 9222201122 नंबर पर भेजें. और बीपीसीएल (बीपीसीएल) ग्राहक पेट्रोल-डीजल कीमत चेक करने के लिए आरएसपी<डीलर कोड> नंबर पर नंबर 9223112222 लिखें.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital