Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

सुष्मिता सेन 29 साल पहले आज ही बनी थी पहली भारतीय मिस यूनिवर्स, एक्ट्रेस ने इस सवाल का जवाब देकर जीता था खिताब

29 Years of Sushmit Sen as Miss Universe: सुष्मिता सेन को मिस यूनिवर्स का खिताब जीते 29 साल हो गए हैं. वो ये खिताब पाने वाली पहली भारतीय थीं. इस खुशी को उन्होंने अपने फैंस के साथ शेयर की है.

29 Years of Sushmit Sen as Miss Universe:  आज 21 मई है और आज की तारीख हमारे देश के लिए बेहद खास है. दरअसल, आज ही के दिन 29 साल पहले पहली बार किसी भारतीय ने मिस यूनिवर्स का ताज पहना था. यह खिताब कोई और नहीं बल्कि सुष्मिता सेन ही थीं जो भारत को यह खिताब लाईं. सुष्मिता सेन ने 29 मई 1994 को मिस यूनिवर्स फॉर इंडिया का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया था. 42वें मिस यूनिवर्स कॉन्टेस्ट में 77 देशों की कंटेस्टेंट ने हिस्सा लिया था, लेकिन सुष्मिता सेन ताज जौहरी बनीं. सुष्मिता फिलीपींस में आयोजित 43वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता की विजेता रही थीं. यह जीत इसलिए भी बड़ी थी क्योंकि इससे पहले किसी भारतीय ने यह खिताब नहीं जीता था.

सुष्मिता से पूछा गया था यह सवाल

मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में सुष्मिता सेन के जवाब ने सबका दिल जीत लिया था. दरअसल, सुश से पूछा गया, ‘अगर आप किसी ऐतिहासिक घटना को बदल सकते हैं, तो वह क्या होगी?  इस पर सुष्मिता का जवाब था, इंदिरा गांधी की मौत.’  सुष ने आज यह मुकाम हासिल किया है, 29 साल हो गए हैं. इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की है. सुष्मिता सेन ने सोशल मीडिया पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर फैंस के साथ इस खुशखबरी का जश्न मनाया. सुष्मिता के इस पोस्ट पर हर कोई प्यार बरसा रहा है.

चर्चाओं में रहती हैं सुष्मिता सेन

सुष्मिता सेन 47 साल की सुष्मिता सेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चाओं में रहती हैं. सुष ने दो बेटियों रेनी और अलीशा को गोद लिया है. इसके अलावा वह अपनी लव लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहती हैं. कुछ समय पहले तक वह रोहमन शॉल को डेट करने को लेकर चर्चा में थीं, उसके बाद ललित मोदी के साथ उनके रिश्ते की खबरों ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं. हालांकि कुछ समय बाद दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आईं. अब एक बार फिर सुष्मिता को अक्सर एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ स्पॉट किया जाता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital