Bharat Express DD Free Dish

कुत्ते ने एक मिनट में किया ऐसा काम कि लोग हुए हैरान, बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

लियो ने अपने पुराने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है. इस अनोखे रिकार्ड को देखते हुए उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है.

Leo

लियो

Edited by

कुछ जानवरों में कई ऐसी खूबियां होती हैं जिन्हें जानने के बाद इंसान दंग रह जाता है. कहते हैं कि कुत्ते इंसान के सबसे अच्छे दोस्त होते हैं वहीं इन्हें प्रशिक्षित करना भी काफी आसान होता है. इसके अलावा इनके द्वारा किए जाने वाले कारनामें भी गजब के होते हैं. ऐसा ही एक कारनामा मात्र एक मिनट में एक कुत्ते लियो ने कर दिखाया है.

खुद का रिकार्ड तोड़ बनाया नया रिकार्ड

ब्रिटेन के एबरडीन में एक कुत्ते ने पिगी बैंक यानी गुल्लक में एक मिनट के अंदर 23 सिक्के डाले थे. लियो ने दूसरे कुत्तों के मुकाबले गुल्लक में एक मिनट के भीतर सबसे अधिक सिक्के डालने का रिकॉर्ड बनाया है. एक मिनट यानी की 60 सेकेंड के अंदर लियों के इस कारनामें को लेकर सब हैरत में हैं. बता दें कि इससे पहले भी लियो ऐसा कारनामा कर चुका है. वहीं इस बार लियो ने अपने पुराने ही वर्ल्ड रिकॉर्ड को तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बनाया है. इस अनोखे रिकार्ड को देखते हुए उसका नाम गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल किया गया है. 2 साल के लियो की मालकिन एमिली एंडरसन उसके इस कारनामे से काफी खुश हैं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Emily Anderson (@trickspaniel)

2 साल से दी जा रही ट्रेनिंग

लियो की इस सफलता के पीछे उसकी कड़ी मेहने और उसके प्रशिक्षकों का बड़ा हाथ है. बताया जा रहा है कि उसके जन्म के बाद से ही उसे ट्रेनिंग दी जा रही है. यानी करीब 2 साल से वह इसे लेकर अभ्यास कर रहा था. वहीं लियो की इस कामयाबी पर उसकी मालकिन एमिली ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, ‘मैंने सिक्के पकड़े हुए थे. उसके सामने सिक्का रखा. वो फिर उसे उठाकर गुल्लक में डाल रहा था.’

इसे भी पढ़ें: ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी का भारत सरकार पर आरोप ‘भारत में ट्विटर बंद करने की मिली थी धमकी’ , आरोप को केंद्र सरकार ने बताया झूठ

लियो को मिला वर्ल्ड रिकॉर्ड का सर्टिफिकेट

इंस्टाग्राम पर भी लियो अपने जलवे बिखेर रहा है. यहां पर लियो की एक शेयर की गई तस्वीर में वह वर्ल्ड रिकॉर्ड वाले सर्टिफिकेट के साथ दिख रहा है. पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘लियो के पास शेयर करने के लिए एक काफी खास खबर है. अब वो आधिकारिक तौर पर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल करने वाला बन गया है. उसने एक मिनट में अपनी गुल्लक में 23 सिक्के डाले हैं. जिनके कारण ऐसा संभव हो पाया है, उन सभी का शुक्रिया. इसके लिए बड़े स्तर पर पेपरवर्क और सबूतों की जरूरत थी.’ वहीं इस पोस्ट को हजारों लोगों ने पसंद किया है और लोग लियो को बधाइयां देते हुए कमेंट भी कर रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read