Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

PM Modi US Visit: आपकी मुझे प्रेम से कुछ खिलाने की इच्छा आज पूरी हो हो रही है- व्हाइट हाउस के स्टेट डिनर के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति से बोले पीएम मोदी

PM Modi US Visit: पीएम मोदी ने कहा कि, “भारतीय मूल्य के लोगों ने अमेरिका के समावेशी समाज और अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.”

स्टेट डिनर के बाद बोलते पीएम मोदी

Edited by Nitish Pandey

PM Modi US Visit: पीएम मोदी के अमेरिका दौरे का आज दूसरा दिन है. वाशिंगटन में उन्होंने फर्स्ट लेडी जिल बाइडन के साथ एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी व्हाइट हाउस पहुंचे, जहां अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने उनका स्वागत किया. प्रधानमंत्री के इस दौरे में आज का दिन बेहद अहम माना जा रहा है. व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और पीएम मोदी के बीच मीटिंग के दौरान कई मुद्दों पर सहमति बनी.

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी का व्हाइट हाउस में स्वागत करने के बाद अपने संबोधन में कहा, “प्रधानमंत्री आपका फिर से स्वागत है. मैंने हमेशा विश्वास किया है कि संयुक्त राज्य अमेरिका और भारत के बीच यह रिश्ता 21वीं सदी के सबसे अहम संबंधों से एक है. हमारे संविधान के पहले शब्द यही है कि ‘हम, देश के नागरिक, हमारे लोगों के बीच स्थाई संबंध और साझे मूल्य और वर्तमान के मुद्दों से निपटने के लिए वैश्विक नेताओं के रूप में हमारी साझी ज़िम्मेदारी है’. 

वहीं व्हाइट हाउस के स्टेट डिनर के बाद पीएम मोदी ने कहा कि, “मैं भारत अमेरिका संबंधों के बारे में और अधिक नहीं बोलना चाहता. जब आपने 2014 में मेरे लिए बैंक्वेट रखा था उस दौरान संयोग से मेरा 9 दिन का नवरात्र का व्रत था, तब आप मुझ से बार-बार पूछ रहे थे कि क्या आप कुछ भी नहीं खाएंगे? इसे लेकर आप बेहद परेशान भी थे. मुझे लगता है उस समय आपकी मुझे प्रेम से कुछ खिलाने की इच्छा आज पूरी हो हो रही है.” यहां जानें पीएम मोदी ने और क्या-क्या कहा और उनकी अमेरिकी यात्रा से जुड़े अपडेट..



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital