Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

चंद घंटों का बचा है ऑक्सीजन, टाइटेनिक के मलबे के पास लापता पनडुब्बी की तलाश जारी

अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक मलबे के पास लापता हुई पनडुब्बी में अब चंद घंटों की ऑक्सीजन बची हुई है.

अटलांटिक महासागर में टाइटैनिक मलबे के पास लापता हुई पनडुब्बी में अब चंद घंटों की ऑक्सीजन बची हुई है. पूरी दुनिया के बचाव दल पनडुब्बी की तलाश में जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि जहाज पर सवार पांच लोगों के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई खत्म होने में महज 10 घंटे ही बचे हुए हैं. ऐसे में लोगों को लेकर आशंकाएं और बढ़ गई हैं. लापता हुई पनडुब्बी को खोजने के लिए अमेरिकी तटरक्षक, कनाडा के सैन्य विमान के अलावा फ्रांसीसी जहाज और टेलीगाइडेड रोबोट जैसी संस्थाएं लगी हुई हैं.

पांच सदस्यों का दल गया था टाईटैनिक का मलबा देखने

वहीं अटलांटिक महासागर में लापता पनडुब्बी पर सवार ब्रिटिश-पाकिस्तानी अरबपति शहजादा दाऊद के मित्रों, शुभचिंतकों और सहकर्मियों ने उनकी और उनके बेटे की सुरक्षित वापसी की उम्मीद जतायी है. यह पर्यटक पनडुब्बी ऐतिहासिक जहाज टाइटैनिक का मलबा देखने के अभियान पर गई थी जो बीते रविवार को लापता हो गई थी. एंग्रो कोर्प के उपाध्यक्ष दाऊद (48) और उनका 19 वर्षीय बेटा सुलेमान उन पांच लोगों में शामिल हैं जो टाइटैनिक के मलबे के निकट लापता हुए हैं. यह पनडुब्बी इन लोगों को टाइटैनिक जहाज का मलबा दिखाने के लिए अटलांटिक महासागर में रविवार सुबह आठ घंटे की यात्रा पर रवाना हुई थी. पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, खोज दल पनडुब्बी की तलाश में जुटे हैं. जिसमें मंगलवार रात तक अनुमानित रूप से 40 घंटे तक की ऑक्सीजन ही बची थी, वहीं अब कहा जा रहा है कि जहाज पर सवार पांचों लोगों के लिए ऑक्सीजन सिर्फ 10 घंटे की बची हुई है.

लापता लोगों के लिए की जा रही हैं दुआएं

मीडिया को दिए एक बयान में दाऊद के परिवार ने उन्हें फोटोग्राफी का शौकीन बताया. उनका 19 साल का बेटा विश्वविद्यालय का छात्र है और वह विज्ञान आधारित साहित्य में बहुत रुचि रखता है. सोशल मीडिया पर दाऊद के दोस्तों, शुभचिंतकों और सहकर्मियों के संदेशों की भरमार है और उनकी सलामती की दुआएं की जा रही हैं. दोनों ब्रिटिश-पाकिस्तानी सुरे में रहते हैं और इस यात्रा के लिए कनाडा गए थे.

यह भी पढ़ें- भारत-अमेरिका को विकास गति बनाए रखने के लिए प्रतिभा की ‘पाइपलाइन’ जरूरी है: मोदी

खबर के अनुसार, दाऊद की पत्नी और बेटी पनडुब्बी के समुद्र में उतरने के वक्त एक जहाज पर सवार थीं और उनकी सुरक्षित वापसी का इंतजार कर रही हैं. टाइटैनिक का मलबा केप कोड से करीब 1,450 किलोमीटर पूर्व और सेंट जॉन्स, न्यूफाउंडलैंड से 644 किलोमीटर दक्षिण में स्थित है. एंग्रो कोर्प ने एक बयान जारी कर कहा, ‘‘एंग्रो में हम उनकी शीघ्र और सुरक्षित वापसी की दुआएं कर रहे हैं.’’ इस पनडुब्बी पर सवार अन्य लोगों में ब्रिटिश अरबपति हामिश हार्डिंग, फ्रांसीसी पर्यटक पॉल-हेनरी नार्गियोलेट और ओशियनगेट के सीईओ स्टॉकटन रश शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital