Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

ट्विटर को टक्कर देने के लिए Meta ने 100 से अधिक देशों में लॉन्च किया ‘थ्रेड्स’ App, एलन मस्क ने कही ये बात…

बहुराष्ट्रीय कंपनी मेटा ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर को टक्कर देने के लिए नया ऐप ‘थ्रेड्स’ जारी किया है. यह नया ऐप ट्विटर को सीधी चुनौती देगा.

मेटा ने लॉन्च किया थ्रेड्स

बहुराष्ट्रीय कंपनी मेटा ने सोशल मीडिया मंच ट्विटर को टक्कर देने के लिए नया ऐप ‘थ्रेड्स’ जारी किया है. यह नया ऐप ट्विटर को सीधी चुनौती देगा. ‘थ्रेड्स’ मेटा के तस्वीर साझा करने वाले ऐप इंस्टाग्राम का ‘टेक्स्ट’साझा करने वाला संस्करण है. कंपनी के अनुसार, यह ऐप ताजा जानकारी और विचारों को आदान-प्रदान का एक मंच है.

100 से अधिक देशों में हुआ लॉन्च

यह ऐप बुधवार आधी रात के बाद अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और जापान सहित 100 से अधिक देशों में ऐपल और गूगल के एंड्रॉइड ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो गया. ऐप के उपलब्ध होते ही शेफ गॉर्डन रामसे, पॉप स्टार शकीरा और मार्क हॉयल जैसी कई बड़ी हस्तियों ने इस पर अपने खाते बनाए. इस पर किसी ‘थ्रेड’ (यानी पोस्ट को) को लाइक, रिपोस्ट, रिप्लाई और कोट करने का विकल्प मौजूद है. ये सभी विकल्प ट्विटर पर भी मौजूद हैं.

मेटा ने कही ये बात…

कंपनी ने कहा, हमारा मकसद थ्रेड्स के जरिए एक मंच प्रदान करना है, जो टेक्स्ट और संवाद पर अधिक केंद्रित हो, जैसे की इंस्टाग्राम पर तस्वीर तथा वीडियो पर ध्यान केंद्रित किया गया है. इस नए ऐप में एक पोस्ट करने के लिए अक्षरों (कैरेक्टर) की सीमा 500 तय की गई है, जबकि ट्विटर पर यह 280 है. इसमें लिंक, तस्वीर और पांच मिनट तक तक लंबा वीडियो साझा किया जा सकता है. मेटा ने उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित मंच प्रदान करने के उपायों पर जोर दिया है. इसमें इंस्टाग्राम के सामुदायिक दिशा-निर्देशों को लागू किया गया है. उपयोगकर्ता यह नियंत्रित कर सकते हैं कि उनके ‘थ्रेड्स’ पर कौन जवाब दे सकता है.

यह भी पढ़ें- अमेरिका ने सैन फ्रांसिस्को में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले को बताया निंदनीय, कहा- विदेशी राजनयिकों के खिलाफ हिंसा एक अपराध है

गोपनीयता को लेकर खड़े हो रहे सवाल

हालांकि, मेटा के इस नए ऐप को लेकर सुरक्षा संबंधी सवाल खड़े हो रहे हैं. ‘ऐप स्टोर’ पर उपलब्ध इसकी डेटा गोपनीयता संबंधी जानकारी के अनुसार, ‘थ्रेड्स’ स्वास्थ्य, वित्तीय, संपर्क, ब्राउजिंग और खोज (सर्च), स्थान (आपकी लोकेशन), खरीदारी और संवेदनशील जानकारी सहित व्यक्तिगत जानकारी की एक विस्तृत श्रृंखला एकत्र कर सकता है. ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डोर्सी ने ऐप स्टोर पर थ्रेड्स से जुड़ी जानकारी की एक तस्वीर (स्क्रीनशॉट) साझा करते हुए ट्वीट किया, आपके सभी थ्रेड्स हमारे हैं. मस्क ने इस ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा, हां.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest