Bharat Express DD Free Dish

Hanuman Ansh
Hanuman Ansh

इंडिगो की दिल्ली-दोहा फ्लाइट की कराची में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री की हुई मौत

एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम इस खबर से बहुत दुखी हैं और हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं दिवंगत व्यक्ति के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं.

IndiGo

इंडिगो फ्लाइट

Satwik Sharma Edited by Satwik Sharma

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से दोहा जा रहे, इंडिगो एयरलाइन के एक विमान को, एक यात्री की तबियत खराब हो जाने के बाद रविवार रात को मार्ग परिवर्तन कर कराची में उतारा गया. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विमान के कराची में उतरने के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि नाइजीरियाई मूल के नागरिक अब्दुल्ला (करीब 60 वर्ष) को विमान के कराची उतरने के बाद मृत घोषित कर दिया गया. अधिकारियों ने बताया कि उड़ान ए320-271एन करीब पांच घंटे कराची हवाई अड्डे पर रुकी रही. कराची में अधिकारियों द्वारा यात्री का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी किए जाने के बाद विमान दिल्ली लौट आया और सारी औपचारिकताएं पूरी की गईं.

उड़ान 6ई-1736 का मार्ग परिवर्तन

इंडिगो के एक प्रवक्ता ने सोमवार को बताया कि चिकित्सकीय आपात स्थिति के कारण दिल्ली से दोहा जा रही उड़ान 6ई-1736 का मार्ग परिवर्तन कर उसे कराची भेजा गया था. प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘लेकिन दुर्भाग्य से विमान के वहां पहुंचने पर यात्री को हवाई अड्डा मेडिकल टीम द्वारा मृत घोषित कर दिया गया.’’ कराची में नागर विमानन अधिकारियों ने कहा कि उड़ान के दौरान ही यात्री की तबियत बिगड़ गई थी और विमान के कैप्टन ने आपात स्थिति में विमान को कराची में जिन्ना अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतारने का अनुरोध किया था.

यह भी पढ़ें:- गिरफ्तारी से बचने के लिए पैर तुड़वा बैठे इमरान खान, पूर्व पाकिस्तान पीएम की हुई फजीहत!

यात्री की हो गई मौत

स्वास्थ्य विभाग से चिकित्सकों को उपचार के लिए भेजा गया लेकिन यात्री की मौत हो गई थी. यात्री का मृत्यु प्रमाण पत्र जारी होने और सभी औपचारिकताएं पूरी किए जाने के बाद विमान दिल्ली लौट गया. एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हम इस खबर से बहुत दुखी हैं और हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं दिवंगत व्यक्ति के परिवार और प्रियजनों के साथ हैं.’’ विमान में कुल कितने यात्री सवार थे, अभी इसकी तत्काल पुष्टि नहीं हो सकी है.

-भाषा



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Hanuman Ansh