Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

अमेरिका के उद्योगपति जेम्स क्राउन की सड़क हादसे में मौत, पीएम मोदी के साथ स्टेट डिनर में हुए थे शामिल, बराक ओबामा ने कही ये बात…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में हुई अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस में आयोजित किए गए स्टेट डिनर में शामिल हुए अरबपति जेम्स क्राउन की सड़क हादसे में मौत हो गई.

जेम्स क्राउन की सड़क हादसे में मौत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल ही में हुई अमेरिका की राजकीय यात्रा के दौरान व्हाइट हाउस में आयोजित किए गए स्टेट डिनर में शामिल हुए अरबपति जेम्स क्राउन की सड़क हादसे में मौत हो गई. जेम्स क्राउन रविवार को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे थे. तभी एक कार रेसिंग के दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया. जिसमें उनकी मौत हो गई. जेम्स क्राउन की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है. परिजनों ने कहा कि परिवार सदमे में है. इसलिए उनकी निजता का सम्मान किया जाए.

बैरियर से टकराने पर हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, रेस के दौरान हेनरी क्राउन एंड कंपनी के अध्यक्ष जेम्स क्राउन की कार एक बैरियर से टकरा गई. जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई. जेम्स क्राउन के निधन के बाद पिटकिन काउंटी कोरोनर कार्यालय ने एक प्रेस रिलीज जारी की है. जिसमें कहा गया है कि अभी मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है. रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा कि मौत किन वजह से हुई है. हालांकि उनकी मौत की वजह एक्सीडेंट को ही बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- PM Modi in bhopal: प्रधानमंत्री ने पांच वंदे भारत ट्रेनों की दी सौगात, मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम को कर रहे संबोधित

पीएम मोदी के साथ व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर में शामिल हुए थे क्राउन

गौरतलब है कि जेम्स क्राउन का परिवार एक एस्पेन स्कीइंग कंपनी का मालिक है और शिकागों के सबसे अमीर परिवारों में से एक है. पिछले हफ्ते जेम्स क्राउन ने पीएम मोदी के साथ व्हाइट हाउस में आयोजित किए गए स्टेट डिनर में भी शामिल हुए थे. जेम्स क्राउन के पास 10.2 बिलियन डॉलर की संपत्ति विरासत में मिली थी. बता दें कि जब बराक ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे तो उन्होंने साल 2014 में जेम्स क्राउन को प्रेसीडेंट के खुफिया सलाहकार बोर्ड में नियुक्त किया था. कहा जाता है कि बराक ओबामा का जेम्स के साथ काफी लगाव था. जेम्स क्राउन की मौत पर बराक ओबामा ने कहा कि ये खबर सुनकर वे और उनकी पत्नी काफी दुखी हैं.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital