Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

फारस की खाड़ी में ड्रैगन के बढ़ते दखल के बीच ईरान ने भारत को दिया ये प्रस्ताव

Tehran: एनएसए अजीत डोभाल ने सोमवार को तेहरान में अपने ईरानी समकक्ष अली शमखानी के साथ मुलाकात की.

Ajit Doval

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल

Tehran: दुनिया के तमाम मुल्क एक दूसरे के साथ अपने कूटनीतिक समीकरण को नए सिरे से गढ़ने में लगे हुए हैं. फारस की खाड़ी में चीन की बढ़ती दखल ने दुनिया के कई मुल्कों की चिंता बढ़ा दी है. वहीं भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल इन दिनों तेहरान की यात्रा पर हैं. ईरान और भारत के बीच पुराने समय से ही मैत्रीपूर्ण संबंध रहे हैं, वहीं अब ईरान ने भारत को एक खास प्रस्ताव दिया है. अमेरिका द्वारा ईरान पर लगाए गए प्रतिबंधों के कारण उसका भारत के साथ तेल व्यापार लगभग बंद हो गया है. वहीं ईरान ने सोमवार को इस बात पर जोर दिया है कि भारत के साथ व्यापार की फिर से शुरूआत की जाए.

अजीत डोभाल की तेहरान यात्रा 

कच्चे तेल की खरीद के मामले में इरान ने भारत के साथ फिर से व्यापारिक रिश्ते बहाल करने की बात कही. भारत और इरान अपने व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ाने के लिए प्रयासरत हैं. मिली जानकारी के अनुसार अजीत डोभाल और प्रमुख ईरानी अधिकारियों के बीच तेहरान में इस बात पर विस्तार से चर्चा हुई. ईरान और सऊदी अरब के बीच शांति समझौते के बाद चीन की निगाह फारस की खाड़ी पर है. ईरान ने तेहरान पहुंचे एनएसए अजीत डोभाल और उनकी टीम से यह पूछा है कि अगर भारत संयुक्त राष्ट्र के नेतृत्व में रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के बाद भी मास्को1 से तेल खरीद सकता है, तो वह तेहरान के साथ ऐसा करने में उसे क्या दिक्कत है.

इसे भी पढ़ें: आसियान-भारत समुद्री अभ्यास में भाग लेने दो भारतीय नौसैन्य पोत पहुंचे सिंगापुर

डोभाल और शमखानी

एनएसए अजीत डोभाल ने सोमवार को तेहरान में अपने ईरानी समकक्ष अली शमखानी के साथ मुलाकात की. इसके बाद ईरान के के विदेश मंत्री हुसैन अमीरबदोलहियन से मुलाकात की. हुसैन इस सप्ताह के अंत में शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के विदेश मंत्रियों की बैठक में शामिल होने के लिए भारत आ रहे हैं. शामखानी ने एक द्विपक्षीय बैठक के दौरान एनएसए डोभाल से यह कहा कि, “वैश्विक और क्षेत्रीय विकास ने ईरान और भारत के बीच ऊर्जा, परिवहन और ट्रांजिट, प्रौद्योगिकी और बैंकिंग के क्षेत्र में द्विपक्षीय बातचीत को मजबूत करने के लिए बहुत उपयुक्त स्थितियां बनाई हैं.”



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital