Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Vande Bharat Express: नॉर्थ ईस्ट को पीएम मोदी की सौगात, जल्द ही इस रूट पर दौड़ेगी ‘वंदे भारत’ ट्रेन

Vande Bharat Train in North East: 15 रूट पर वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के बाद 16वीं वंदे भारत ट्रेन पूर्वोत्तर के राज्यों में चलेगी.

Vande-bharat-Ex

वंदे भारत एक्सप्रेस

Vande Bharat Train in North East: भारतीय रेलवे की वंदे भारत ट्रेन देश की सबसे तेज गति से चलने वाली ट्रेनों में शामिल है. यात्रियों की सुविधा और समय को ध्यान में रखते हुए रेलवे द्वारा देशभर में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की संख्या बढ़ाई जा रही है. देश के अलग-अलग शहरों के बीच वंदे भारत ट्रेन चल रही है. पूर्वोत्तर राज्यों के लिए भी जल्द ही वंदे भारत ट्रेन का तोहफा रेलवे देने जा रही है. चेन्नई के इंटिग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) में इसके कोच बनाए जा रहे हैं. पूर्वोत्तर राज्यों के लिए वंदे भारत ट्रेन के कोच को जल्द बनाए जाने का आदेश दिया गया है.

 इन रूट पर चलेगी वंदे भारत ट्रेन

मिली जानकारी के अनुसार पूर्वोत्तर के राज्यों में जल्द ही वंदे भारत ट्रेन दौड़ेगी. 15 रूट पर वंदे भारत ट्रेनों के संचालन के बाद 16वीं वंदे भारत ट्रेन पूर्वोत्तर के राज्यों में चलेगी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 मई को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं. बात करें इस ट्रेन के रूट की तो यह असम के गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलेगी. वहीं इस तेज गति से चलने वाली ट्रेन में कुल 16 कोच होंगे और इस ट्रेन की अधिकतम रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे की होगी. पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी के बीच चलने वाली नई वंदे भारत के शुभारंभ की तैयारियां भी जोर शोर से शुरू कर दी है.

इसे भी पढ़ें: यूपी-झारखंड को मिलने जा रही है बड़ी सौग़ात, शुरू होने जा रही है 2 नई वंदे भारत ट्रेन, इन स्टेशनों के बीच दौड़ेगी

 पूर्वोत्तर राज्यों को मिलेगा यह फायदा

पूर्वोत्तर राज्यों के लिए वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत होने के बाद कई सेक्टर में विकास को बढ़ावा मिलेगा. इस क्षेत्र की वित्तीय और पर्यटन संबंधी गतिविधियों को बल मिलेगा. इस द्रुतगामी ट्रेन के चलने से अब तक लगने वाले समय की भी बचत होगी. हालांकि यह किस रूट पर चलेगी इसे लेकर फिलहाल पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे ने कोई जानकारी नहीं दी है. वहीं गुवाहाटी से न्यू जलपाईगुड़ी वंदे भारत ट्रेन के अलावा हावड़ा-पुरी और पटना-रांची वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत भी जल्द ही हो सकती है. इसके उद्घाटन को लेकर योजना बनाने का काम भी जारी है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital