Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Fixed Deposit: इस बैंक ने FD पर बढ़ाई ब्याज दरें, मिलेगा 7.60 फीसदी तक रिटर्न

रिजर्व बैंक के रेपो रेट में इजाफा करने के बाद प्राइवेट सेक्टर के इस बैंक ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है. FD को आकर्षक बनाने के लिए बैंक ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी की है.

Deposit Rate of Kotak Mahindra Bank: प्राइवेट सेक्टर के कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहको को बड़ा तोहफा देने जा रहा है. कोटक महिंद्रा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर इंटरेस्ट रेट बढ़ाने का फैसला लिया है. नई ब्याज दर 10 फरवरी से से लागू कर दी गई है. अब कोटक महिंद्रा बैंक अपने ग्राहको को 2 करोड़ तक की रीटेल एफडी (Fixed Deposits)  पर कम से कम 2.75 फीसदी और अधिकतम 7 फीसदी का ब्याज दर देने वाला है. इसके साथ ही सीनियर सिटीजन को इंटरेस्ट में एडिशनल 50 बेसिस प्वाइंट्स का लाभ भी देने वाला है. उनके लिए मिनिमम इंटरेस्ट रेट 3.25 फीसदी और मैक्सिसमम इंटरेस्ट रेट 7.60 फीसदी किया गया है.

सीनियर सिटीजन के ब्याज दर में बढोतरी

FD पर बैंक आम जनता को 365-389 दिनों के लिए 6.90 फीसदी की दर से ब्याज दे रही हैं. वहीं, सीनियर सिटीजन को इसी अवधि के लिए फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.40 फीसदी की दर से ब्याज दिया जा रहा है. आम जनता के लिए 12 महीने 25 दिन से 2 वर्ष का समय पर ब्याज दर 7.10 फीसदी निर्धारित की गई है. वरिष्ठ नागरिकों के लिए समान अवधि FD पर ब्याज दर 7.60 फीसदी दी जा रही है.

7-14 दिन के एफडी पर 2.75 फीसदी का ब्याज दर

कोटक महिंद्रा बैंक की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, 7-14 दिन के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 2.75 फीसदी कर दिया गया है. इसी तरह 15-30 दिन के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 3 फीसदी किया गया है. इसके अलावा 31-45 दिन के लिए 3.25 फीसदी, 46-90 दिन के लिए 3.50 फीसदी और 91-120 दिन के लिए 4 फीसदी ब्याज दर और 121-179 दिन के लिए 4.25 फीसदी ब्याज दर और 180 दिन के लिए 5.75 फीसदी का ब्याज दर में बढ़ोतरी कर दी गई है. बता दें कि  363 दिनों तक यही दर लागू रहेगी. 364 दिन के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 6 फीसदी कर दिया गया गया है.

ये भी पढ़ें- PF Withdrawal: अगर पैसों की जरूरत है, जानिए कैसे निकाल सकते हैं पीएफ से फंड

390 दिन के लिए 7 फीसदी का ब्याज दर

वहीं रिपोर्ट के मुताबिक 365 दिन से 389 दिन के लिए एफडी रेट 6.75 फीसदी किया गया है. 390 दिन के लिए 7 फीसदी, 391 दिन से लेकर 23 महीने से कम के लिए  7 फीसदी, 23 महीने के लिए 7 फीसदी, 23 महीना 1 दिन से 2 साल से कम के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 6.50 फीसदी, 2 साल से लेकर 3 साल से कम के लिए 6.40 फीसदी, 3 साल से लेकर  4 साल से कम के एफडी पर 6.30  फीसदी, 4 साल से लेकर 5 साल के कम के एफडी पर  6.25 फीसदी और 5 साल से लेकर 10 साल तक के एफडी पर इंटरेस्ट रेट 6.20 फीसदी किया गया है. इसके साथ ही सीनियर सिटीजन को हर अवधि के लिए 50 बेसिस प्वाइंट्स का एडिशनल लाभ दिया जा रहा है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital