Bharat Express DD Free Dish

Hanuman Ansh
Hanuman Ansh

इस बैंक ने बढ़ा दी होम और पर्सनल लोन पर ब्याज दरें, अब देनी होगी ज्यादा EMI

कोटक महिंद्रा बैंक ने 1 साल के लोन लेने पर MCLR में 20 बेसिस प्वाइंट की कटौती की गई है, जबकि बाकी सभी लोन पर ब्याज की दरें करीब 10 bps बढ़ोतरी की गई हैं.

बैंक ने बढ़ा दी होम और पर्सनल लोन पर ब्याज दरें

Kotak Mahindra Bank’s MCLR Rate: देश के प्राइवेट सेक्टरके बड़े बैंक में से एक कोटक महिंद्रा बैंक ने अपने ब्याज दरों में बदलाव करने का फैसला लिया है. बैंक ने अलग-अलग अवधि के लिए ब्याज दरों में बदलाव करने का फैसला लिया है. बैंक ने एक साल के लिए एमसीएलआर में 0.20% की कटौती कर दी है, जिसके बाद एक साल की अवधि के लिए एमसीएलआर दर 8.75% से घटकर 8.55% पर पहुंच गई है. इसके साथ ही बैंक ने अन्य अवधियों के लिए MCLR दरों में इजाफा कर दिया है.

बैंक ऑटो, होम और पर्सनल लोन जैसे ज्यादातर ऋणों के लिए एक साल की अवधि वाली एमसीएलआर (MCLR)दर का यूज करते हैं. कोटक बैंक की ओर से नई एमसीएलआर दरें आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई हैं. ये दरें 16 नवंबर से प्रभावी मानी जा रही है. बैंक मासिक आधार पर अपनी एमसीएलआर(MCLR) दरों की समीक्षा करते हैं. बैंक ने एक दिन से लेकर तीन साल तक की अन्य अवधि के लोन के लिए नई दरें 7.80 से 9.05% तक बढ़ाने का फैसला लिया है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Hanuman Ansh