Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Driving License: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना हुआ असान, 5 स्टेप में मोबाइल से बनाए लाइसेंस, जानें पूरा प्रोसेस

अब आप घर बैठे ही ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई कर सकते हैं. RTO जाने की जरूरत नहीं है. लर्नर लाइसेंस के लिए घर से टेस्ट भी दे सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई करने की प्रोसेस भी बहुत आसान है.

प्रतीकात्मक तस्वीर

How To Apply For Driving License: यदि आप कार या बाइक चलाते हैं और 18 वर्ष की आयु पूरी करने के बावजूद ड्राइविंग लाइसेंस नहीं रखते हैं तो 1,000 रुपये का ट्रैफिक चालान काटा जा सकता है, हो सकता है कि 18 साल की उम्र के बाद आपके पास कुछ न हो, लेकिन आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस जरूर होना चाहिए. क्योंकि बिना लाइसेंस के गाड़ी चलाना आपके और सड़क पर चलने वाले लोगों के लिए काफी खतरनाक हो सकता है.

ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए अब आपको आरटीओ के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है. अब आप घर बैठे ही मोबाइल फोन की मदद से आवेदन कर सकते हैं. साथ ही आपको किसी भी तरह के टेस्ट के लिए ऑफिस नहीं जाना पड़ेगा. यहां आपको 5 आसान स्टेप्स में ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया बताई जा रही है.

स्टेप में समझें पूरा प्रोसेस

– आपको परिवहन मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट https://sarathi.parivahan.gov.in पर जाना होगा. यहां सबसे पहले आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है. इसके बाद आपको अप्लाई फॉर लर्नर्स लाइसेंस के विकल्प पर क्लिक करना होगा. यहां आधार के माध्यम से आवेदन करने के विकल्प का चयन करें और यह भी चुनें कि घर से टेस्ट देना है या आरटीओ में जाकर.

– इसके बाद अपने आधार कार्ड की जानकारी और मोबाइल नंबर सबमिट करें और जनरेट ओटीपी पर क्लिक करें. इसके बाद नंबर पर प्राप्त ओटीपी को दर्ज करें. नियम और शर्तों को स्वीकार करने के लिए बॉक्स पर क्लिक करें और फिर प्रमाणीकरण बटन पर क्लिक करें. फिर लाइसेंस शुल्क के लिए भुगतान मोड का चयन करें.

ये भी पढ़ें- Home Loan: बैंक से लेना है होम लोन, तो इन बातों का रखें ध्यान, ऐसे मिलेगा सबसे सस्ता लोन

– इसके बाद 10 मिनट की परीक्षा के लिए सरकार द्वारा अनिवार्य 10 मिनट का ड्राइविंग निर्देश वीडियो देखें. वीडियो के अंत में आपको मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी और पासवर्ड मिलेगा.

– दिए गए फॉर्म को पूरा करें और टेस्ट के लिए आगे बढ़ें. अपने डिवाइस का फ्रंट कैमरा चालू करें और फिर चेहरे पर फिक्स करें. इसके बाद टेस्ट पूरा करें. टेस्ट पास करने के लिए आपको 10 में से कम से कम 6 प्रश्नों के सही उत्तर देने होंगे.

– अगर आप टेस्ट में फेल हो जाते हैं तो दोबारा टेस्ट में शामिल होने के लिए 50 रुपये फीस देनी होगी. अगर आप टेस्ट क्लियर कर लेते हैं तो आपको पीडीएफ फॉर्म में लर्नर लाइसेंस मिल जाएगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital