Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

दिल्ली मेट्रो की सेवाएं होली के दिन दोपहर ढाई बजे से होंगी शुरू, अधिकारियों ने दी यह जानकारी

होली के दिन अगर आप दिल्ली मेट्रो से कहीं जाने की सोच रहे हैं तो यह जान लें कि होली के दिन यानी 8 मार्च को सुबह से लेकर दोपहर तक मेट्रो ट्रेन नहीं चलेगी.

metro.original

Delhi Metro

रंगों का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाएगा. होली के दिन अगर आप दिल्ली मेट्रो से कहीं जाने की सोच रहे हैं तो यह जान लें कि होली के त्योहार को ध्यान रखते हुए 8 मार्च, 2023 को रैपिड मेट्रो हवाई अड्डे सहित दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर दोपहर 14.30 बजे (दोपहर 2.30 बजे) तक मेट्रो सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी.

होली के दिन बंद रहेगी मेट्रो सेवा

“DMRC ने कहा मेट्रो ट्रेन सेवाएं उस दिन सभी लाइनों पर टर्मिनल स्टेशनों से दोपहर 2.30 बजे शुरू होंगी और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी. अधिकारियों ने कहा कि मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी 8 मार्च को दोपहर 2.30 बजे के बाद फिर से शुरू होंगी. और उसके बाद सामान्य रूप से जारी रहेंगी. अधिकारियों ने बताया कि आठ मार्च को दोपहर 2:30 बजे के बाद मेट्रो फीडर बस सेवाएं भी पूर्ववत शुरू हो जाएंगी.

ये भी पढ़ें- BJP-RSS की विचारधारा, एस जयशंकर के बयान से लेकर सावरकर तक… लंदन में राहुल गांधी ने फिर साधा निशाना



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital