WTC Final: साल बदला लेकिन टीम इंडिया का हाल नहीं. जिस मैदान में भारत नया इतिहास रचने के इरादे से उतरा. वहीं टीम इंडिया को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. अब कारण चाहे जो भी हो मगर सच यही है कि भारत ने आईसीसी ट्रॉफी जीतने का एक बड़ा मौका आसानी से गंवा दिया. आईपीएल 2023 में जिस तरह भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन था उसे देखकर ऐसा लगा की यहां जीत पक्की है. युवा बल्लेबाज शुभमन गिल और विराट कोहली टूर्नामेंट में खूब रन बना रहे थे. सिराज और शमी अपनी गेंद से कहर बरपा रहे थे. सब कुछ अच्छा नजर आ रहा था और कहा जा रहा था इन खिलाड़ियों को बस फॉर्मेट के हिसाब से अपना रवैया बदलना होगा, बाकी जीत पक्की है. मगर टीम इंडिया कंगारुओं के आगे औंधे मुंह गिरी.
‘IPL के शेर लंदन में ढेर’
खेल के मैदान में तो हार-जीत होती ही है. लेकिन ये हार भारतीय फैंस को इसलिए ज्यादा चूब रही है क्योंकि इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के शानदार खेल से ज्यादा चर्चा टीम इंडिया के फ्लॉप शो की है. या यूं कह लीजिए डब्ल्यूटीसी फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने एकतरफा मुकाबला अपने नाम किया. आईपीएल 2023 में गदर मचाने वाले भारतीय खिलाड़ी लंदन में घुटने टेकते नजर आए. फैंस यहां तक कह रहे हैं कि इंडियन खिलाड़ी अब केवल आईपीएल में ही खेलने लायक हैं.!
मैच के चौथे दिन ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 444 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 3 विकेट पर 164 रन बनाए. विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच मजबूत साझेदारी हुई. 5वें दिन इन दोनों बल्लेबाजों पर भारत को चैंपियन बनाने की जिम्मेदारी थी. मगर अफसोस दिन की शुरुआत ही विराट कोहली के विकेट से हुई और इसके बाद पतझड़ की तरह टीम इंडिया ने विकेट गंवाए. आखिरी दिन के पहले सेशन में टीम इंडिया 234 ऑलआउट हो गई. बता दें, इस जीत के साथ ही ऑस्ट्रेलिया सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई.
छत पर ढेरों लौकी उगाने के आसान तरीके: आजमाएं ये सीक्रेट टिप्स
By Shubhra Rai
फलों-सब्जियों से घटता है कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा: जानें बचाव के उपाय
By Shubhra Rai
थायरॉइड की दवा के साथ न करें ये गलती, बिगड़ सकता है हार्मोन लेवल
By Shubhra Rai
पौधों के लिए वरदान है रसोई की हल्दी, जानें 5 जादूई फायदे
By Shubhra Rai
प्याज से कैसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर? जानें सही तरीका
By Shubhra Rai
कैंसर से बचाव में मददगार है लाल और पीली शिमला मिर्च
By Shubhra Rai
10 मिनट में कुकर में बनाएं ढाबा स्टाइल चना मसाला
By Shubhra Rai
क्या सच में गुम चोट का पक्का इलाज है हल्दी वाला दूध? जानिए सच
By Shubhra Rai
बिना आटा गूंथे 5 मिनट में बनाएं पौष्टिक वेज चीला
By Shubhra Rai
बाजार से क्यों खरीदना? घर पर मिक्सी से ऐसे बनाएं शुद्ध सूजी, दलिया और आटा
By Shubhra Rai
2 रुपये की इस चीज से हरा-भरा होगा तुलसी का पौधा, माली ने खोला सीक्रेट
By Shubhra Rai
बिना कस्टर्ड पाउडर के बनाएं रसीला साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड! जानें आसान रेसिपी