Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

VIDEO IND vs BAN: सिराज से पंगा नहीं, Umran Malik ने बांग्लादेशी खिलाड़ी को 151 KMPH की रफ्तार से दे मारा गेंद!

IND vs BAN 2nd ODI: Umran Malik ने बांग्लादेशी बल्लेबाज शंटो के स्टंप्स उड़ाए. मोहम्मद सिराज से उलझना भारी पड़ा…

IND vs BAN

Photo- BCCI (@BCCI) / Twitter

IND vs BAN 2nd ODI:  बांग्लादेश के खिलाफ बुधवार को ढाका में खेले गए दूसरे वनडे मैच के दौरान एक बार फिर से टीम इंडिया की गेंदबाजी खतरनाक रही. बांग्लादेशी बल्लेबाज टीम इंडिया की रफ्तार के आगे बेबश नजर आए. सिराज, उमरान और सुदंर के आगे मेजबान टीम सरेंडर करती दिखी. इस बीच मैच में दोनों टीमों के दो खिलाड़ियों के बीच थोड़ी तीखी बहस हुई. जिसका जवाब मेजबान टीम को उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार से दिया. उमरान मलिक की रफ्तार ही उनकी ताकत है जिसके आगे बांग्लादेशी बल्लेबाज नजमुल हुसैन शंटो (Najmul Hossain Shanto) ने सरेंडर किया. बाएं हाथ के शंटो को उमरान मलिक ने राउंड द विकेट से आकर बोल्ड किया. खास बात ये है कि गेंद की रफ्तार 151 kmph थी. क्रिकेट एक्सपर्ट का मानना है कि ये गेंदबाज आने वाले समय में टीम इंडिया की तेज गेंदबाजी को नई धार दे गया.

सिराज से पंगा नहीं!

ये विकेट इसलिए भी बेहद खास है क्योंकि जब शंटो को उमरान ने आउट किया, उससे कुछ ओवर्स पहले ही ये बल्लेबाज मोहम्मद सिराज से बहस करता दिखा था. जिसके बाद सिराज से पंगा लेने वाले इस बल्लेबाज को उमरान ने शांत करा दिया.

ये भी पढ़ें: VIDEO FIFA: 2 मिनट, 8 सेकंड में स्पेन हुआ वर्ल्ड कप से बाहर, ऐसा रहा शूटआउट

टीम इंडिया के लिए बेहद खास है उमरान

उमरान को कुलदीप सेन की जगह प्लेइंग-11 में मौका मिला है. जिसे इस युवा गेंदबाज ने पूरी तरह से भुनाया और एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित की. ‘जम्मू एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर उमरान मलिक टीम इंडिया के लिए वरदान साबित हो सकते हैं. लंबे समय से टीम को एक ऐसे गेंदबाज की जरूरत थी जो अपनी तेज रफ्तार से विरोधी बल्लेबाजों को परेशान कर सके. हाल ही में आईपीएल में अपने शानदार प्रर्दशन के दम पर इस खिलाड़ी को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिला. न केवल भारतीय क्रिकेटर बल्कि कई देशों के दिग्गज क्रिकेटर भी इस गेंदबाज के मुरीद हैं. खुद ‘स्टेन गन’ यानी डेल स्टेन भी इस गेंदबाज से खौफ खाते हैं.

मैच की बात करें तो बेशक टॉस बांग्लादेश के नाम रहा लेकिन अब तक मैच का सिक्का भारत की ओर है. भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह से मैच पर अपना कब्जा जमाया हुआ है. और, आधी से ज्यादा बांग्लादेशी टीम महज 130 के स्कोर पर पवेलियन लौट चुकी है.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital