Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

VIDEO: Live मैच में अमेरिकी अडल्ट स्टार की एंट्री! डैनी डेनियल्स ने कहा, ‘मुझे टीम में लें कोच’

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच चल रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन पाकिस्तानी कमेंटेटर ने एक ऐसी गलती कर दी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.

PAK vs NZ

PAK vs NZ

Dani Daniels reacts to Pakistani commentator: अगर हम आपसे कहें की Live मैच के दौरान अमेरिकी अडल्ट स्टार का नाम गूंज रहा था, तो शायद आप हैरान हो. लेकिन ये बिल्कुल सच है. बेशक ये बाजिद खान की जुबान फिसलने के कराण हुआ, मगर लाइव मैच में हुआ तो सही.

आखिर मैच के दौरान बाजिद की जुबां पर अमेरिकी अडल्ट स्टार का नाम कैसे आ गया.? दरअसल, ये पूरी कहानी है पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे कराची टेस्ट की. पाकिस्तानी कमेंटेटर Live मैच में कमेंटरी कर रहे थे.

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने लिया अडल्ट स्टार का नाम

इस दौरान बाजिद खान ने लाइव मैच में न्यूजीलैंड के पूर्व खिलाड़ी का नाम लेने के बजाए अडल्ट स्टार का नाम ले लिया. बाजिद खान को डैनी मॉरिसन का नाम लेना था लेकिन वो डैनी डेनियल्स बोल गए. फिर क्या था इस मजेदार वाक्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और पूर्व क्रिकेटर जमकर ट्रोल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया करेगी सीरीज पर कब्जा! जानें मैच की पिच रिपोर्ट, मौसम का हाल और पॉसिबल प्लेइंग-11

बाजिद की फिसली जुबान

इसकी शुरुआत पाकिस्तानी कमेंटेटर बाजिद खान की जुबान फिसलने से हुई, जिन्होंने पूर्व कीवी खिलाड़ी और साथी पैनलिस्ट, डैनी मॉरिसन को अडल्ट स्टार डैनी डेनियल्स के साथ बदल दिया. ये वीडियो ट्रेंड करने की एक और वजह है क्योंकि इसे खुद एडल्ट स्टार ने एक मजेदार कैप्शन के साथ शेयर किया. जैसे ही ये क्लिप वायरल हुई, डैनी ने वीडियो का जवाब देते हुए कहा “मुझे टीम में रखो कोच!”

कौन हैं बाजिद खान?

बता दें बाजिद खान फुल टाइम कमेंटेटर हैं. बाजिद पाकिस्तान के लिए एक टेस्ट और 5 वनडे मैच खेल चुके हैं. बाजिद का करियर 6 इंटरनेशनल मैचों के बाद ही खत्म हो गया. वैसे बाजिद ने पाकिस्तान में 151 फर्स्ट क्लास मैच खेले. इसके अलावा उन्होंने 112 लिस्ट ए और 17 टी20 मैच भी खेले हैं.

टेस्ट क्रिकेट में कुछ उच्चतम 10वें विकेट का उल्लेख करते हुए, पाकिस्तान के कमेंटेटर ने गलती से डैनी मॉरिसन को डैनी डेनियल्स के रूप में संदर्भित किया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. जिसके बाद पाकिस्तान सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहा है और भारतीय फैंस भी इस मामले में जमकर मीम्स शेयर कर रहे हैं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital