Ashwin Catch VIDEO, TNPL
Ashwin Catch VIDEO, TNPL: तमिलनाडु प्रीमियर लीग इन दिनों खूब चर्चा में है. सोशल मीडिया पर टूर्नामेंट के कई वीडियो ट्रेंड कर रहे हैं. इनमें से एक वीडियो मदुरै पैंथर्स और डिंडीगुल ड्रैगंस के बीच खेले गए एक मुकाबाले का है. जिसमें मुरुगन अश्विन ने एक शानदार कैच लपका है. टीएनपीएल 2023 मुकाबले में डिंडीगुल ड्रैगन्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्होंने मदुरै पैंथर्स को 19.3 ओवर में 123 रन पर समेटने का शानदार काम किया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी डिंडीगुल ड्रैगन्स ने बड़ी आसानी से इस लक्ष्य को हासिल किया और एक शानदार जीत दर्ज की. इस मैच में मुरुगन अश्विन का शानदार कैच सुर्खियों में रहा.
अश्विन ने पकड़ा लाजवाब कैच
आप सोच रहे होंगे की आखिर इस कैच में ऐसा क्या खास है जो इसकी इतनी तारीफ हो रही है. दरअसल, अश्विन ने सिर्फ कैच पकड़ा होता तो आम बात थी. लेकिन जिस अंदाज और फुर्ती के साथ उन्होंने गेंद को लपका उसे देखकर हर किसी की आंखे चकाचौंध रह गई. अश्विन ने गेंद को अपनी को मुट्ठी में ऐसा जकड़ा की फिर बल्लेबाज को पवेलियन लौटना ही पड़ा. ये कैच देखकर TNPL के कमेंटेटर ने ऐसे रिएक्ट किया जैसे उन्हें यकीन ही नहीं था कि ये कैच हो भी पाएगा.
WHAT. A. CATCH. MURUGAN. ASHWIN. 😱😱😱 #TNPL2023 pic.twitter.com/bzmdZJGFYT
— Farid Khan (@_FaridKhan) June 19, 2023
क्यों है ये कैच खास?
Have you seen the catch of Murugan Ashwin.just stunned #Dk #BenStokes #StarSports pic.twitter.com/ZxqIieZoBv
— பொன்னியின் செல்வன் (@karthickpriya14) June 18, 2023
दरअसल, जब पॉवरप्ले के दौरान मदुरै पैंथर्स के बल्लेबादज ने चौथे ओवर में ये शॉट खेला तो एक पल के लिए ऐसा लगा कि गेंद नो मैंस लैंड में गिरेगी. बल्लेबाज को लगा की उसने एक अच्छा शॉट खेला है और वो रन के लिए दौड़ा. हालांकि कैच को लपकने की कोशिश में मदुरै पैंथर्स के कई सारे फील्डर्स दौड़े. लेकिन, तभी बुलेट ट्रेन की रफ्तार से मुरुगन अश्विन ने कैच लपक लिया. इस कैच की चर्चा अब सोशल मीडिया पर जोरो-शोरो से है.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



