IPL 2023 Final
Shubman gill, IPL 2023: फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी टेंशन को एमएस धोनी ने अपनी मुस्तैदी से दूर कर दिया है. इस मुकाबले में दीपक चाहर ने दूसरे ओवर में जो गलती की उसे माही ने जल्दी ही सही किया. दरअसल, फॉर्म में चल रहे गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल एक बार फिर खतरनाक अंदाज में नजर आ रहे थे. इस मैच में उन्हें दीपक चाहर ने महज 3 रन पर जीवनदान दिया और इस मौके का फायदा उठाते हुए गिल ने चेन्नई के खिलाफ हमला बोल दिया. मगर वो भूल गए की विकेट के पीछे महेंद्र सिंह धोनी हैं. माही ने एक बार फिर बिजली से भी तेज स्टंपिंग की और जीटी के सबसे धाकड़ बल्लेबाज को आउट किया.
शुभमन गिल 39 रन बनाकर पवेलियन लौटे
चेन्नई के खिलाफ शुभमन गिल एक बार फुर बड़ी पारी की ओर तेजी से बढ़ रहे थे. जब गिल 3 रन पर थे तो चाहर से उनसे कैच छूट गया. इसके बाद तो गिल ने चौके छक्कों की बारिश कर दी और ऐसा लगा की वो एक बार फिर तेजी से बड़े स्कोर की ओर बढ़ रहे हैं. लेकिन शुभनमन गिल को एमएस धोनी ने रवींद्र जडेजा की गेंद पर स्टम्प आउट कर दिया है. गिल ने सात चौकों की मदद से 20 गेंदों पर 39 रन बनाए.
Lightning fast MSD! ⚡️ ⚡️
How about that for a glovework 👌 👌
Big breakthrough for @ChennaiIPL as @imjadeja strikes! 👍 👍#GT lose Shubman Gill.
Follow the match ▶️ https://t.co/WsYLvLrRhp #TATAIPL | #Final | #CSKvGT | @msdhoni pic.twitter.com/iaaPHQFNsy
— IndianPremierLeague (@IPL) May 29, 2023
शुभमन गिल के लिए रहा शानदार सीजन
ये सीजन इस युवा बल्लेबाज के लिए शानदार रहा. गिल इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज है. 17 मैचों में उनके नाम 890 रन है. इस दौरान उनके बल्ले से 3 शतक और 4 अर्धशतक आए.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.





