Virat Kohli, RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली पर एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान आईपीएल की आचार संहिता का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है. डेवोन कॉनवे (45 रन पर 83) और शिवम दूबे (27 रन पर 52 रन) की अर्धशतकीय पारी ने सीएसके को 226/6 पर पहुंचा दिया.
सीएसके के गेंदबाजों ने ग्लेन मैक्सवेल (36 रन पर 76 रन) और फाफ डु प्लेसिस (33 रन पर 62) की तूफानी पारी के बावजूद आरसीबी को लक्ष्य तक नहीं पहुंचने दिया और अपनी टीम को आठ रन से जीत दिला दी.
आईपीएल की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कोहली ने आईपीएल आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 के तहत लेवल 1 के अपराध को स्वीकार किया है. आचार संहिता के स्तर 1 के उल्लंघन के लि ए, मैच रेफरी का निर्णय अंतिम और बाध्यकारी होता है.
जश्न मनाना पड़ गया भारी
बयान में घटना का उल्लेख नहीं किया गया, लेकिन जुर्माना संभवत: कोहली द्वारा सीएसके के बल्लेबाज शिवम दूबे के विकेट का जश्न मनाने के कारण लगाया गया. दुबे को मोहम्मद सिराज ने 17वें ओवर में डीप में लपका. सीएसके के खिलाफ विराट का बल्ले से खेल अच्छा नहीं रहा. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकाश सिंह के खिलाफ एक चौका मारने के बाद वह आउट हो गए.
–आईएएनएस
छत पर ढेरों लौकी उगाने के आसान तरीके: आजमाएं ये सीक्रेट टिप्स
By Shubhra Rai
फलों-सब्जियों से घटता है कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा: जानें बचाव के उपाय
By Shubhra Rai
थायरॉइड की दवा के साथ न करें ये गलती, बिगड़ सकता है हार्मोन लेवल
By Shubhra Rai
पौधों के लिए वरदान है रसोई की हल्दी, जानें 5 जादूई फायदे
By Shubhra Rai
प्याज से कैसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर? जानें सही तरीका
By Shubhra Rai
कैंसर से बचाव में मददगार है लाल और पीली शिमला मिर्च
By Shubhra Rai
10 मिनट में कुकर में बनाएं ढाबा स्टाइल चना मसाला
By Shubhra Rai
क्या सच में गुम चोट का पक्का इलाज है हल्दी वाला दूध? जानिए सच
By Shubhra Rai
बिना आटा गूंथे 5 मिनट में बनाएं पौष्टिक वेज चीला
By Shubhra Rai
बाजार से क्यों खरीदना? घर पर मिक्सी से ऐसे बनाएं शुद्ध सूजी, दलिया और आटा
By Shubhra Rai
2 रुपये की इस चीज से हरा-भरा होगा तुलसी का पौधा, माली ने खोला सीक्रेट
By Shubhra Rai
बिना कस्टर्ड पाउडर के बनाएं रसीला साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड! जानें आसान रेसिपी