SRH vs KKR, Match Highlights: आईपीएल 2023 के 47वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कांटे की टक्कर हुई. हैदराबाद में खेले गए इस मुकाबले में कोलकाता ने 5 रन से ये मैच जीता. टॉस जीतकर केकेआर ने पहले बैटिंग करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करेत हुए टीम ने हैदराबाद के सामने 172 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में SRH ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन ही बनाए.
SRH ने KKR से छीनी जीत
172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही. लेकिन टीम ने धीरे-धीरे मैच पर अपनी पकड़ बना ली थी. क्लासेन-मार्करम की पार्टनरशिप ने हैदराबाद की उम्मीदें जगा दी थी और ऐसा लगा की ये टीम एक आसान जीत की ओर बढ़ रही है. मगर केकेआर के गेंदबाजों ने शानदार कमबैक करते हुए मैच का पासा पलटा और हारी हुई बाजी जीती.
शार्दूल-वैभव को मिले 2-2 विकेट कोलकाता से शार्दूल ठाकर और वैभव अरोड़ा ने 2-2 विकेट लिए. वहीं वरुण चक्रवर्ती, अनुकुल रॉय, आंद्रे रसेल और हर्षित राणा को 1-1 विकेट मिला.