Photo- IndianPremierLeague (@IPL)/ Twitter
PBKS vs GT, IPL 2023: टूर्नामेंट के 18वे मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी. पंजाब ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाए. जवाब में इस लक्ष्य का पीछा करने उतरी गुजरात ने शानदार शुरुआत की. हालांकि बाद में जीटी ने विकेट भी गंवाया. लेकिन शुभमन गिल की शानदार पारी और राहुल तेवतिया का फिनिशिंग टच ने एक बार गुजरात की जीत की कहानी लिखी.
गुजरात टाइटन्स ने आखिरी ओवर में जीता मैच
इस मुकाबले में 39 ओवर तक गुजरात टाइटन्स का दबदबा था. लेकिन एक बार क्रिकेट फैंस को लास्ट ओवर थ्रिलर मुकाबले का लुफ्त उठाने का मौका मिला. पंजाब की ओर से आखिरी ओवर डालने आए सैम करन ने शुभमन गिल को क्लीन बोल्ड कर मैच का पासा पलट दिया लेकिन राहुल तेवतिया ने ओवर की पांचवी गेंद पर चौका जड़ टीम को जीत दिला दी.
A last-over finish yet AGAIN! 👌 👌
It's the @gujarat_titans who hold their nerve against the spirited @PunjabKingsIPL ! 👏👏
Scorecard ▶️ https://t.co/RkqkycoCcd #TATAIPL | #PBKSvGT pic.twitter.com/jYOqN5GBtK
— IndianPremierLeague (@IPL) April 13, 2023
ये भी पढ़ें: IPL 2023: अंपायर से खुलेआम पंगा लेना Ravichandran Ashwin को पड़ा भारी, लगा भारी जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला
शुभमन गिल की शानदारी पारी
गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल इन दिनों शानदार फॉर्म में है. इस सीजन में वो अब तक दो अर्धशतक लगा चूके हैं. गिल ने 49 गेंदों में 67 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और एक छक्का आया.
मोहित शर्मा का यादगार कमबैक
मोहित शर्मा ने 4 ओवर में 18 रन देकर 2 विकेट लिए. उन्होंने आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन का भी शिकार किया. मोहित के अलावा मोहम्मद शमी, जॉश लिटिल, अल्जारी जोसेफ और राशिद खान को भी एक- एक सफलता मिली.
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


