Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

रांची की सड़कों पर विंटेज कार ड्राइव करते नजर आए ‘कैप्टन कूल’, Video देख फैंस बोले- कलेक्शन हो तो ऐसा…

Dhoni Driving Vintage Car: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गाड़ियों के कलेक्शन और शौक के लिए जाने जाते हैं. उनके पास बाइक्स और कारों का इतना बड़ा कलेक्शन है कि वह जगह(गैराज) किसी शो रूम से कम नहीं लगती.

Dhoni Driving Vintage Car

Dhoni Driving Vintage Car

Dhoni Driving Vintage Car: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गाड़ियों के कलेक्शन और शौक के लिए जाने जाते हैं. उनके पास बाइक्स और कारों का इतना बड़ा कलेक्शन है कि वह जगह(गैराज) किसी शो रूम से कम नहीं लगती. वहीं, इस बीच अपने गृह राज्य झारखंड के रांची से एम. एस. धोनी का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में धोनी रांची की सड़कों पर विंटेज कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं. धोनी काले चश्मे में कार ड्राइव करते हुए एकदम ‘कैप्टन कूल’ वाला लुक दे रहे हैं. उनकी कार ड्राइविंग का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो को देख उनके फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं. ट्विटर पर एक यूजर ने लिखा,”कलेक्शन हो तो ऐसा…”

Dhoni Driving Vintage Car: एमएस धोनी रांची में 1973 पोंटिएक ट्रांस एम एसडी-455 चला रहे हैं

धोनी को बाइक्स और कारों से खास लगाव है. उनके गैराज की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिलते रहते हैं जिसमें सैकड़ों की संख्या में वाहन नजर आते हैं. इनमें पुराने से लेकर नए गाड़ियों तक का कलेक्शन रहता है. इन वाहनों को धोनी कई बार चलाते हुए रांची की सड़कों पर दिख जाते हैं. अब उनका एक वीडियो सामने आया है जिसमें धोनी विंटेज कार चलाते हुए नजर आ रहे हैं. ट्विटर पर इस वीडियो को जॉन @CricCrazyJohns नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है, जिसपर अभी तक 4 लाख से अधिक व्यू आ चुके हैं. 20 हजार से अधिक लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है. वीडियो को शेयर करते हुए ट्विटर यूजर ने लिखा,”एमएस धोनी रांची में 1973 पोंटिएक ट्रांस एम एसडी-455 चला रहे हैं.” वहीं, इस वीडियो को धोनी के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें- IND vs WI 3rd ODI: भारत और वेस्टइंडीज का मुकाबला आज, जो जीतेगा मैच वही बनेगा ‘सीरीज का सिकंदर’, जानिए कब, कहां और कैसे देखें फ्री में लाइवस्ट्रीमिंग

धोनी एक सच्चे बाइक और कार प्रेमी हैं- यूजर्स

सोशल मीडिया पर विंटेज कार चलाते हुए धोनी का वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो पर यूजर्स और माही के फैंस की कई सारी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर ने लिखा,”धोनी एक सच्चे बाइक और कार प्रेमी हैं.” एक अन्य यूजर्स और धोनी के फैन ने लिखा,”संदेश स्पष्ट है – थाला ही भगवान है.”
धोनी के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा है,”उनके पास कारों और ट्रॉफियों का सबसे अच्छा संग्रह है.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital