Virat Kohli after loss vs KKR: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर आईपीएल 2023 में टूर्नामेंट के 36वें मैच में एक बार फिर कोलकाता नाइट राइडर्स से 21 रन से हार गया. बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस हार के बाद आरसीबी के स्टैंड-इन कप्तान विराट कोहली ने अपनी टीम के खिलाड़ियों की जमकर आलोचना की है और उन्हें लगता है कि उनकी टीम हार की हकदार थी.
मैच के बाद विराट ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हमने उन्हें मैच सौंप दिया. हम हारने के लायक थे. हमने उन्हें खुद जीत सौंपी. यदि आप खेल को देखें, तो हमने अपने अवसरों को भुनाया नहीं. हमने अच्छी गेंदबाजी की, लेकिन फील्डिंग अच्छी नहीं थी. हमने उन्हें मुफ्त का तोहफा दे दिया.”
विराट कोहली ने अपनी टीम को कोलकाता नाइट राइडर्स से मिली 21 रन की हार के लिए कमजोर फील्डिंग को जिम्मेदार ठहराया है. जेसन रॉय की धमाकेदार 56 (29) और कप्तान नितीश राणा की 21 गेंदों पर 48 रनों की तूफानी पारी ने केकेआर को 200-5 पर पहुंचा दिया. आरसीबी के अधिकांश गेंदबाज महंगे रहे जबकि वे फील्डिंग में भी खराब थे, और कई मौके पर आसान कैच छोड़े. इसके बाद चक्रवर्ती (3/27) और रसेल (2/29) ने बैंगलोर को 179/8 पर रोक दिया. आरसीबी की ये लगातार चौथी हार थी.
कोहली ने आगे कहा कि उनकी टीम के बल्लेबाज ढीली गेंदों का फायदा नहीं उठा सके. हमने उन गेंदों पर विकेट गवाएं जिन पर विकेट नहीं गिरने चाहिए थे. लक्ष्य का पीछा करते समय विकेट खोने के बावजूद, हम खेल में बने रहने से महज एक साझेदारी दूर थे. हमें इसकी जरूरत थी.
हमें स्विच ऑन करने की जरूरत है. परेशान होने की जरूरत नहीं है. हमें अच्छी स्थिति में रहने के लिए कुछ गेम जीतने की जरूरत है. दो अहम अंकों के साथ केकेआर 6 अंकों के साथ 10 टीमों में सातवें स्थान पर पहुंच गया है जबकि आरसीबी आठ अंकों के साथ पांचवें स्थान पर है.
INPUT–आईएएनएस
छत पर ढेरों लौकी उगाने के आसान तरीके: आजमाएं ये सीक्रेट टिप्स
By Shubhra Rai
फलों-सब्जियों से घटता है कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा: जानें बचाव के उपाय
By Shubhra Rai
थायरॉइड की दवा के साथ न करें ये गलती, बिगड़ सकता है हार्मोन लेवल
By Shubhra Rai
पौधों के लिए वरदान है रसोई की हल्दी, जानें 5 जादूई फायदे
By Shubhra Rai
प्याज से कैसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर? जानें सही तरीका
By Shubhra Rai
कैंसर से बचाव में मददगार है लाल और पीली शिमला मिर्च
By Shubhra Rai
10 मिनट में कुकर में बनाएं ढाबा स्टाइल चना मसाला
By Shubhra Rai
क्या सच में गुम चोट का पक्का इलाज है हल्दी वाला दूध? जानिए सच
By Shubhra Rai
बिना आटा गूंथे 5 मिनट में बनाएं पौष्टिक वेज चीला
By Shubhra Rai
बाजार से क्यों खरीदना? घर पर मिक्सी से ऐसे बनाएं शुद्ध सूजी, दलिया और आटा
By Shubhra Rai
2 रुपये की इस चीज से हरा-भरा होगा तुलसी का पौधा, माली ने खोला सीक्रेट
By Shubhra Rai
बिना कस्टर्ड पाउडर के बनाएं रसीला साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड! जानें आसान रेसिपी