Bharat Express

IPL 2023 Auction: फीफा के बाद अब IPL की बारी, ऑक्शन में किसकी लगेगी लॉटरी? इन खिलाड़ियों पर होंगी नजरें

वैसे तो इस बार मार्की प्लेयर को अलग से नहीं रखा गया है. लेकिन कुछ खतरनाक खिलाड़ी ऐसे जरूर हैं जिन पर हर टीम की नजर होगी. खासतौर पर जब बात हो कुछ विदेशी ऑलराउंडर की. जी हां मिनी ऑक्शन की लिस्ट में 4 खतरानक ऑलराउंडर का नाम शामिल है जो गेंद और बल्ले से कहीं से भी मैच पलटने का माद्दा रखते हैं.

IPL Auction 2023

आईपीएल-2023

IPL 2023 Auction: आईपीएल 2023 मिनी-ऑक्शन में अब बस दो दिन बाकी है. आईपीएल की नीलामी कोच्चि में होगी – एक ऐसा शहर जो पहली बार नीलामी की मेजबानी करेगा. 23 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से JioCinema पर लाइव स्ट्रीमिंग और स्टार स्पोर्ट्स पर आप ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं. कुल 405 खिलाड़ियों में से 273 भारतीय हैं, जबकि शेष 132 विदेशी खिलाड़ी हैं. जिनमें से चार सहयोगी देशों से हैं. कैप्ड खिलाड़ियों की कुल संख्या 119 है, 282 अनकैप्ड खिलाड़ियों की संख्या है और 4 एसोसिएट देशों से हैं. यह मिनी ऑक्शन है, ऐसे में खिलाड़ियों के पास सिर्फ 87 स्लॉट ही खाली पड़े हैं.

एक करोड़ के बेस प्राइस में दो भारतीय

दो करोड़ के बेस प्राइस  को 19 खिलाड़ी अपने नाम कर चुके हैं. 11 ने 1.5 करोड़ और 20 ने एक करोड़ के बेस प्राइस में अपना नाम रखा है. भारत के दो खिलाड़ी मनीष पांडे और मयंक अग्रवाल एक करोड़ के बेस प्राइस में हैं. नीलामी 23 दिसंबर को दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी.

ये भी पढ़ें: IPL 2023 Auction: इन 4 ऑलराउंडर्स की होगी मोटी कमाई, कहीं से भी मैच पलटने का रखते हैं दम!

नीलामी में शामिल होने वाले कुछ फ़ेमस खिलाड़ी

मयंक अग्रवाल (भारत), हैरी ब्रुक (इंग्लैंड), जो रूट (इंग्लैंड), रिले रूसो (दक्षिण अफ्रीका), कैमरन ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया), सिकंदर रजा (जिम्बाब्वे), बेन स्टोक्स (इंग्लैंड), अजिंक्य रहाणे (भारत), ट्रैविस हेड (ऑस्ट्रेलिया), निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज), मुजीब उर रहमान (अफगानिस्तान), डेविड मलान (इंग्लैंड), दासुन शनाका (श्रीलंका), पॉल स्टर्लिंग (आयरलैंड), शाई होप (वेस्टइंडीज), डेरेल मिशेल (न्यूजीलैंड), रासी वान डेर डूसन (दक्षिण अफ्रीका), टॉम लैथम (न्यूजीलैंड), जेसन रॉय (इंग्लैंड), कार्तिक मयप्पन (यूएई), हैरी टेक्टर (आयरलैंड), रीजा हेंड्रिक्स (दक्षिण अफ्रीका), ब्लेसिंग मुजेरबानी (जिम्बाब्वे).

किस टीम के पास कितनी राशि शेष?

1.    मुंबई इंडियंस- 20.05 करोड़ (12 स्लॉट)
2.    चेन्नई सुपर किंग्स- 20.45 करोड़ (9 स्लॉट)
3.    दिल्ली कैपिटल्स- 19.45 करोड़ (7 स्लॉट)
4.    गुजरात टाइटन्स- 19.25 करोड़ (10 स्लॉट)
5.    कोलकाता नाइट राइडर्स- 7.05 करोड़ (14 स्लॉट)
6.    लखनऊ सुपर जायंट्स- 23.35 करोड़ (14 स्लॉट)
7.    पंजाब किंग्स- 32.2 करोड़ (12 स्लॉट)
8.    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 8.75 करोड़ (9 स्लॉट)
9.    राजस्थान रॉयल्स- 13.2 करोड़ (13 स्लॉट)
10.  सनराइजर्स हैदराबाद- 42.25 करोड़ (17 स्लॉट)

वैसे तो इस बार मार्की प्लेयर को अलग से नहीं रखा गया है. लेकिन कुछ खतरनाक खिलाड़ी ऐसे जरूर हैं जिन पर हर टीम की नजर होगी. खासतौर पर जब बात हो कुछ विदेशी ऑलराउंडर की. जी हां मिनी ऑक्शन की लिस्ट में 4 खतरानक ऑलराउंडर का नाम शामिल है जो गेंद और बल्ले से कहीं से भी मैच पलटने का माद्दा रखते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Live

Also Read