Jos Buttler Duck Hattrick: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने आईपीएल 2023 में एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया है. पिछसे आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाला ये धाकड़ बल्लेबाज इस साल बल्ले से संघर्ष करते नजर आया. जोस बटलर के नाम पिछले सीजन 4 शतक थे लेकिन इस बार उनका हाल-बेहाल है और लगातार डक पर पवेलियन लौट रहे हैं. दरअसल, बार-बार शतक लगाने वाले बटलर इस बार खाता खोलने में भी संघर्ष करते दिखे और एक अनचाहा रिकॉर्ड उनके नाम हो गया.
बटलर का फ्लॉप शो
राजस्थान रॉयल्स के स्टार ओपनर जोस बटलर ने आईपीएल के 2023 सीजन की जोरदार शुरूआत की थी. लेकिन जैसे-जैसे सीजन आगे बढ़ा, उन्हें अपने प्रदर्शन में असंगति का सामना करना पड़ा. शुक्रवार की रात पंजाब किंग्स के खिलाफ टीम के आखिरी लीग मैच में 0 पर आउट होने के बाद, उन्होंने एक सीजन में सबसे ज्यादा डक (5) का रिकॉर्ड दर्ज किया.
हर्शल गिब्स (डेक्कन चार्जर्स, 2009), मिथुन मन्हास (पुणे वारियर्स इंडिया, 2011), मनीष पांडे (सनराइजर्स हैदराबाद, 2012), शिखर धवन (दिल्ली कैपिटल्स, 2020), निकोलस पूरन (सनराइजर्स हैदराबाद, 2021) और इयोन मोर्गन (कोलकाता नाइट राइडर्स, 2021) सभी के नाम एक सीजन में चार आईपीएल डक थे. इंग्लिश व्हाइट-बॉल कप्तान अब नेटिजन्स की आलोचना का सामना कर रहा है.
क्या सच में गुम चोट का पक्का इलाज है हल्दी वाला दूध? जानिए सच
By Shubhra Rai
बिना आटा गूंथे 5 मिनट में बनाएं पौष्टिक वेज चीला
By Shubhra Rai
बाजार से क्यों खरीदना? घर पर मिक्सी से ऐसे बनाएं शुद्ध सूजी, दलिया और आटा
By Shubhra Rai
2 रुपये की इस चीज से हरा-भरा होगा तुलसी का पौधा, माली ने खोला सीक्रेट
By Shubhra Rai
बिना कस्टर्ड पाउडर के बनाएं रसीला साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड! जानें आसान रेसिपी