Ben Stokes Won’t Bowl In IPL 2023: इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स को दिसंबर में चेन्नई सुपर किंग्स ने 16.25 करोड़ की शानदार फीस पर साइन किया था. मगर आईपीएल के आगाज से पहले सीएसके फैंस के लिए एक बुरी खबर सामने आ रही है. मिली जानकारी के अनुसार बेन स्टोक्स आईपीएल में खेलेंगे लेकिन गेंदबाजी नहीं करेंगे. इंग्लैंड के हालिया न्यूजीलैंड दौरे के दौरान स्टार ऑलराउंडर पूरी तरह से फिट नहीं थे.
CSK कोच ने किया कन्फर्म
चेन्नई के बल्लेबाजी कोच माइकल हसी ने पुष्टि करते हुए कहा कि स्टोक्स घुटने की चोट के कारण सीजन की शुरुआत में गेंदबाजी करने के लिए फिट नहीं हैं. हसी ने बताया कि स्टोक्स आईपीएल 2023 में चेन्नई टीम के लिए बतौर बल्लेबाज खेलेंगे. कोच हसी ने ईएसपीनएक्रिकंफो से कहा, “मेरी समझ से वह शुरू से ही एक बल्लेबाज के रूप में जाने के लिए तैयार है. गेंदबाजी के लिए अभी इंतजार करना होगा. मुझे पता है कि उन्होंने हल्की गेंदबाजी की थी, क्योंकि उसके घुटने में इंजेक्शन लगा था.”
16.25 करोड़ रुपये बहाने के बाद भी नहीं मिला फायदा!
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच बेन स्टोक्स ने कहा है कि इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान और टी20 विश्व कप विजेता बेन स्टोक्स इंडियन प्रीमियर लीग में लंबे समय तक गेंदबाजी नहीं कर सकते हैं. स्टोक्स, जिन्हें सीएसके ने आईपीएल 2023 की नीलामी में 16.25 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था. क्रिकेट की दुनिया के सबसे बड़े नामों में से एक हैं, और उम्मीद की जाती है कि वह एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स के प्रमुख खिलाड़ी होंगे.
ऑक्शन में इंग्लिश खिलाड़ियों का रहा बोलबाला
आईपीएल 2023 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में इंग्लिश खिलाड़ियों का बोलबाला रहा. जिसमें हैरी ब्रूक, सैम करन और स्टोक्स जैसे बड़े नाम शामिल हैं. स्टोक्स की चोट चेन्नई की शुरुआती योजनाओं पर सवाल उठाती है क्योंकि उनके जून के मध्य में शुरू होने वाली एशेज श्रृंखला की तैयारी के लिए टूर्नामेंट के बाद के चरणों में जाने की उम्मीद है.
छत पर ढेरों लौकी उगाने के आसान तरीके: आजमाएं ये सीक्रेट टिप्स
By Shubhra Rai
फलों-सब्जियों से घटता है कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा: जानें बचाव के उपाय
By Shubhra Rai
थायरॉइड की दवा के साथ न करें ये गलती, बिगड़ सकता है हार्मोन लेवल
By Shubhra Rai
पौधों के लिए वरदान है रसोई की हल्दी, जानें 5 जादूई फायदे
By Shubhra Rai
प्याज से कैसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर? जानें सही तरीका
By Shubhra Rai
कैंसर से बचाव में मददगार है लाल और पीली शिमला मिर्च
By Shubhra Rai
10 मिनट में कुकर में बनाएं ढाबा स्टाइल चना मसाला
By Shubhra Rai
क्या सच में गुम चोट का पक्का इलाज है हल्दी वाला दूध? जानिए सच
By Shubhra Rai
बिना आटा गूंथे 5 मिनट में बनाएं पौष्टिक वेज चीला
By Shubhra Rai
बाजार से क्यों खरीदना? घर पर मिक्सी से ऐसे बनाएं शुद्ध सूजी, दलिया और आटा
By Shubhra Rai
2 रुपये की इस चीज से हरा-भरा होगा तुलसी का पौधा, माली ने खोला सीक्रेट
By Shubhra Rai
बिना कस्टर्ड पाउडर के बनाएं रसीला साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड! जानें आसान रेसिपी