Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Intercontinental Cup 2023 Final: भारत ने लेबनान को 2-0 से दी मात, 5 साल बाद जीता खिताब

Intercontinental Cup 2023: सुनील छेत्री की कप्तानी में भारतीय टीम ने टॉप पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था.

Indian Football Team

Photo- Indian Football Team (@IndianFootball)/Twitter

IND 2-0 LBN highlights: 1977 के बाद पहली बार 2-0 के स्कोर के साथ 2023 इंटरकॉन्टिनेंटल कप के फाइनल में लेबनान को हराने के साथ भारत के लिए एक महत्वपूर्ण जीत. रविवार को भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में खेले गए इस फाइनल मैच में लेबनान को 2-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीता.

ये क्या मैच काफी दिलचस्प रहा और दोनों टीम ने पहली हॉफ में शानदार प्रदर्शन किया. इस दौरान लेबान ने दो बार गोल दागने का मौका बनाया लेकिन भारत के शानदार डिफेंस को वो भेद नहीं पाए. इसके बाद मैच के 46वें मिनट में सुनील छेत्री और 65वें मिनट में छांगटे ने गोल दागा और अपनी टीम की जीत पक्की की. बता दें, छंगटे को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

ये भी पढ़ें: Team India: एक महीने की छुट्टी, फिर वर्ल्ड से पहले 12 मैच! ICC ट्रॉफी जीतने के लिए टीम इंडिया कितनी तैयार?

4 साल बाद खेला जा रहा है इंटरकॉन्टिनेंटल कप

इस टूर्नामेंट के पहले सीजन यानी 2018 में भारत ने इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया था. उसके बाद 2019 यानी टूर्नामेंट के दूसरे सीजन में उत्तर कोरिया ने ट्रॉफी जीती थी. इसके बाद कोरोना के कारण टूर्नामेंट का आयोजन नहीं हुआ. अब यानी 5 साल बाद एक बार फिर भारत ने इस ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया.

सुनील छेत्री ने मैच में कमाल का प्रदर्शन

इस पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने शानदार प्रदर्शन किया और फ्रंट से टीम को लीड किया. फाइनल मुकाबले में उन्होंने अपनी टीम का पहला गोल दागा. भारतीय टीम की इस जीत में इस खिलाड़ी का अहम रोल रहा है. बता दें, सुनील छेत्री की कप्तानी में भारतीय टीम ने टॉप पर रहते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई किया था. और, अंतिम मैच में भी शानदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital