Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

IND vs PAK Asia Cup 2023: भारत-पाक मुकाबले में रिजर्व डे के दिन भी बारिश बन सकती विलेन, जानें कोलंबो में कैसा है मौसम

Colombo Weather Report: बात सिर्फ आज मैच में बारिश की नहीं है, क्योंकि रविवार को तो बारिश का साया है ही, लेकिन रिजर्व डे के दिन भी बारिश भारत और पाकिस्तान के मैच में विलेन का रोल प्ले कर सकती है.

team india

टीम इंडिया (फोटो- BCCI)

IND vs PAK Super 4 Match: एशिया कप 2023 के सुपर 4 के मुकाबलों में बारिश का खतरा मंडरा रहा है. ऐसे में भारत और पाकिस्तान की टीम एक बार फिर आज आमने सामने होगीं. यह मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा, लेकिन यहां मौसम बेहद ही खराब है लगातार बारिश की वजह से मैच का हो पाना संभव नहीं दिख रहा है. इस वजह से करोड़ों फैंस का दिल टूट सकता है. हालांकि भारत और पाकिस्तान के लिए रिजर्व दे रखा गया है. इस पहले लीग मैच में भी भारत और पाकिस्तान मैच में बारिश ने खलल डाली थी. वहीं पाकिस्तान ने तो मैच से पहले ही अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. ऐसे में कोलंबो को लेकर मौसम का अपडेट आया है. वो क्रिकेट जगत के फैंस को निराश कर सकता है.

दरअसल बात सिर्फ आज मैच में बारिश की नहीं है, क्योंकि रविवार को तो बारिश का साया है ही, लेकिन रिजर्व डे के दिन भी बारिश भारत और पाकिस्तान के मैच में विलेन का रोल प्ले कर सकती है.

कैसा रहेगा कोलंबो में मौसम ?

मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी कोलंबो में बारिश की वजह से मैच रद्द होने का खतरा मंडरा रहा है. विभाग ने बताया है कि रविवार को होने वाले मैच में बारिश की संभावना 90% है. इसके अलावा रिजर्व डे वाले दिन भी बारिश की काफी आशंका बनी हुई है. यदि कोलंबो में मौसम साफ होने पर कोई चमत्कार होता है, तो भारत वर्ल्ड कप के लिए अपने संयोजन को अंतिम रूप देने में कुछ उत्तर तलाशना चाहेगा. वहीं भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भी भारत-पाकिस्तान मैच के दिन होने वाली बारिश के पूर्वानुमान की फोटो शेयर की है. उन्होंने जो फोटो शेयर की है. उसके मुताबिक दोपहर 1 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक 90 फीसदी बारिश की आशंका बनी हुई है.

यह भी पढ़ें- IND vs PAK: ईशान किशन या केएल राहुल? पाक के खिलाफ ‘हाई वोल्टेज’ मुकाबले से पहले टीम इंडिया को सुलझानी होगी ये गुत्थी

पाकिस्तान ने कर दिया है प्लेंइग 11 का ऐलान

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ जिस टीम का ऐलान किया है. उसमें इमाम उल हक, फखर जमान, बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, सलमान अली आगा, शादाब खान, फहीम अशरफ, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ और नसीम शाह को जगह दी गई है.

भारत के इनमें से चुने जाएंगे 11 खिलाड़ी

रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और प्रसिद्ध कृष्णा.

– भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest