Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

सीएम शिवराज ने वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, बोले- भोपाल को खेल का हब बनाकर रहेंगे

सीएम शिवराज ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं. उन्होंने कहा कि खूबसूरत प्रदेश में आपका स्वागत है.

shooting world cup

एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल में आयोजित वर्ल्ड कप शूटिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ किया. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा है कि खेलों के बिना जिंदगी अधूरी है बल्कि जिंदगी ही खेल है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने में लगे हैं. उन्होंने कहा कि प्रदेश में आनंद विभाग बना है, लोग प्रसन्न रहें इसका ध्यान रखा जा रहा है. भोपाल को खेल का हब बना कर रहेंगे. हम जो कहते हैं वह करेंगे. खेलों के लिए पैसे की कमी नहीं रहेगी.

मुख्यमंत्री कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में वर्ल्ड शूटिंग प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह को संबोधित कर रहे थे. मुख्यमंत्री चौहान ने रिमोट का बटन दबा कर प्रतियोगितता के शुभारंभ की घोषणा की. साथ ही शूटिंग कॉम्पलेक्स का भूमि-पूजन भी किया. मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि अतिथि देवो भव: हमारे देश की परम्परा है. भारत के हृदय प्रदेश में सभी अतिथियों और खिलाड़ियों को कोई असुविधा नहीं होगी. उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं. विश्व के कल्याण की परम्परा है. आप सब सुखी और निरोगी हों.मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि खेल केवल जीतने के लिए नहीं सीखने के लिए भी खेला जाता है. खेल तनाव दूर कर हमें प्रसन्न और स्वस्थ रखता है और प्रतिस्पर्धा बढ़ाता है. उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश खेलों में तेजी से आगे बढ़ रहा है. अभी हम इससे संतुष्ट नहीं हैं, हमें और आगे बढ़ना है.

सीएम ने और क्या कहा

सीएम शिवराज ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर देती हैं. उन्होंने कहा कि खूबसूरत प्रदेश में आपका स्वागत है. भीमबैठका विश्व विरासत है, विश्व प्रसिद्ध सांची है और देश की स्वच्छतम राजधानी भोपाल की झील अति सुंदर है.

खेल एवं युवक कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने अतिथियों का स्वागत किया. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को बढ़ावा देने के अनेक प्रयास कर रहे हैं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश को खेलों का उत्कृष्ट राज्य बनाने और भोपाल को स्पोर्टस हब बनाने के लिए कटिबद्ध हैं.

आईएसएसएफ के अध्यक्ष लुसियानो रॉसी ने कहा कि भारत सुंदर देश है. भोपाल की सुंदरता भी अद्धितीय है. उन्होंने मुख्यमंत्री चौहान की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे खेलों की दिशा में अभूतपूर्व योगदान दे रहे हैं. एनआरआई के अध्यक्ष रणिंदर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह और प्रमुख सचिव खेल एवं युवक कल्याण दीप्ति गौड़ मुखर्जी, देश-विदेश से आये खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital