BCCI Women’s Annual Contract List: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 2022/23 सत्र के लिए सीनियर महिला टीम के वार्षिक खिलाड़ी अनुबंध की गुरूवार को घोषणा की जिसमें कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना और आलराउंडर दीप्ति शर्मा को अनुबंध के शीर्ष ब्रैकेट ग्रेड ए में रखा गया है.
तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष ग्रेड बी में नई प्रविष्टि हैं जिसमें उनके साथ जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा और लेफ्ट आर्म स्पिनर राजेश्वरी गायकवाड़ हैं. इस बीच ग्रेड सी में तेज गेंदबाज मेघना सिंह और अंजलि सरवनी के रूप में नई प्रविष्टि हैं. आलराउंडर पूजा वस्त्रकर ,स्नेह राणा, हरलीन देओल, देविका वैद्य, विकेटकीपर बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और सबीनेनी मेघना ग्रेड सी की अन्य खिलाड़ी हैं.
लीजेंड क्रिकेटर मिताली राज और झूलन गोस्वामी के संन्यास के बाद इन्हे अनुबंध लिस्ट में जगह नहीं मिली है. 17 सदस्यीय अनुबंध लिस्ट से बाहर होने वाले अन्य नाम तेज गेंदबाज शिखा पांडेय, लेग स्पिनर पूनम यादव, विकेटकीपर तानिया भाटिया और तेज गेंदबाजी आलराउंडर अरुंधति रेड्डी हैं.
बीसीसीआई ने बयान में खिलाड़ियों के ग्रेड की राशि नहीं बतायी. पिछली बार जब अनुबंध सार्वजनिक किये गए थे तो ग्रेड ए के खिलाड़ियों को 50 लाख, ग्रेड बी को 30 लाख और ग्रेड सी को 10 लाख रुपये मिलने थे. भारतीय टीम का अगला कार्यक्रम जून में तीन वनडे और तीन टी20 के लिए बांग्लादेश का दौरा है.
बीसीसीआई केंद्रीय अनुबंध लिस्ट :
ग्रेड ए : हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना और दीप्ति शर्मा
ग्रेड बी: रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष, जेमिमा रोड्रिग्स, शेफाली वर्मा और राजेश्वरी गायकवाड़
ग्रेड सी: मेघना सिंह, अंजलि सरवनी, पूजा वस्त्रकर ,स्नेह राणा, राधा यादव, हरलीन देओल, देविका वैद्य, यास्तिका और सबीनेनी मेघना
–आईएएनएस
छत पर ढेरों लौकी उगाने के आसान तरीके: आजमाएं ये सीक्रेट टिप्स
By Shubhra Rai
फलों-सब्जियों से घटता है कोलोरेक्टल कैंसर का खतरा: जानें बचाव के उपाय
By Shubhra Rai
थायरॉइड की दवा के साथ न करें ये गलती, बिगड़ सकता है हार्मोन लेवल
By Shubhra Rai
पौधों के लिए वरदान है रसोई की हल्दी, जानें 5 जादूई फायदे
By Shubhra Rai
प्याज से कैसे कंट्रोल करें ब्लड शुगर? जानें सही तरीका
By Shubhra Rai
कैंसर से बचाव में मददगार है लाल और पीली शिमला मिर्च
By Shubhra Rai
10 मिनट में कुकर में बनाएं ढाबा स्टाइल चना मसाला
By Shubhra Rai
क्या सच में गुम चोट का पक्का इलाज है हल्दी वाला दूध? जानिए सच
By Shubhra Rai
बिना आटा गूंथे 5 मिनट में बनाएं पौष्टिक वेज चीला
By Shubhra Rai
बाजार से क्यों खरीदना? घर पर मिक्सी से ऐसे बनाएं शुद्ध सूजी, दलिया और आटा
By Shubhra Rai
2 रुपये की इस चीज से हरा-भरा होगा तुलसी का पौधा, माली ने खोला सीक्रेट
By Shubhra Rai
बिना कस्टर्ड पाउडर के बनाएं रसीला साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड! जानें आसान रेसिपी