Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Samudrik Shastra: पैर की ऐसी उंगली होने पर विवाह के बाद मिलती है सफलता, समाज में होता है बड़ा नाम

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों की बनावट का निरीक्षण करते हुए व्यक्ति की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक स्थिति के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है.

Samudrik Shastra

पैर की उंगलियां

Samudrik Shastra: हस्तरेखा शास्त्र में जिस तरह हाथ की रेखाओं को देखकर व्यक्ति की किस्मत का अंदाजा लगाया जाता है, उसी तरह सामुद्रिक शास्त्र में इंसान के शरीर के अंगों की बनावट के आधार पर अनुमान लगाते हुए भविष्यवाणी की जाती है.

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के अंगों की बनावट का निरीक्षण करते हुए व्यक्ति की आर्थिक, सामाजिक और पारिवारिक स्थिति के बारे में अनुमान लगाया जा सकता है. आज हम पैर की उंगलियों की बनावट के आधार पर इंसान के भाग्य से जुड़ी इन सब बातों को जानने की कोशिश करेंगे.

भाग्यशाली होते हैं ऐसी उंगली वाले

सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) के अनुसार अगर किसी इंसान के पैर की उंगलियां मुलायम होने के साथ दाहिनी ओर थोड़ी भी झुकी हुई हो तो ऐसे शख्स का जीवन काफी खुशहाल रहता है. ऐसे लोगों पर भाग्य भी मेहरबान रहता है. इसलिए इनके पास धन की कमी नहीं होती. समाज में ऐसे लोग अच्छा नाम भी कमाते हैं.

माना जाता है कि ये लंबी दूरी की सोचते हैं. इन लोगों मे एक और खासियत यह है कि ये काफी भावनात्मक होते हैं. वहीं इनके इरादे बुलंद होते हैं तो जीवन शैली लग्जरी रहती है.

इसे भी पढ़ें: Astrology: पालतू जानवरों में इन्हें पालना है शुभ, ज्योतिष में है यह मान्यता

विवाह के बाद बदलती है इनकी किस्मत

पैर के अंगूठे के ठीक बगल वाली उंगली के बड़े होने पर माना जाता है कि यह बेहद ही शुभ है. इनकी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत होती है. ऐसे लोग समाज में अच्छा नाम कमाते हैं. माना जाता है कि इन लोगों की किस्मत विवाह के बाद प्रबल हो जाती है.

इस तरह की उंगली होने पर होता है नुकसान

पैर की उंगली चपटी और फैली हुई होने को शुभ नहीं माना जाता. इस तरह की उंगली वाला व्यक्ति आर्थिक तंगी का शिकार हो सकता है. वहीं इनका जीवन मुश्किलों से भरा रहता है.

पारिवारिक तालमेल में रहती है कमी

सामुद्रिक शास्त्र (Samudrik Shastra) के अनुसार जिन लोगों के अंगूठे के बगल वाली उंगली अंगूठे से छोटी होती है तो माना जाता है कि उनका पारिवारिक जीवन खुशहाल नहीं रहता. जीवनसाथी के साथ भी अनबन होती रहती है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital