Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Tips For Luck: गुलाब से पूरे होंगे ख्वाब, मंगलवार के दिन करना होगा यह काम

Tips For Luck: माना जाता है की कुछ फूल देवी-देवताओं को विशेष रूप से प्रिय होते हैं. ज्योतिष शास्त्र में दूसरे कुछ फूलों की तरह ही गुलाब के फूल भी इंसान को सफलता दिला सकते हैं.

rose flower

गुलाब का फूल

Tips For Luck: ज्योतिष शास्त्र में दूसरे कुछ फूलों की तरह ही गुलाब के फूल को काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. माता लक्ष्मी की पूजा हो या धन-संपत्ति की प्राप्ति के लिए किए जाने वाले उपाय उसमें इस खूबसूरत और सुगंधित फूल का विशेष महत्व है. आइए जानते हैं गुलाब का फूल किस तरह आपकी जिंदगी में भी खुशियों के रंग भर सकता है.

माना जाता है की कुछ फूल देवी-देवताओं को विशेष रूप से प्रिय होते हैं. मां दुर्गा को गुड़हल तो विष्णु भगवान को कनेर वहीं मां लक्ष्मी को कमल और गुलाब का फूल अत्यंत प्रिय है. गुलाब एक खुशबूदार फूल है और खुशबू का संबंध ज्योतिष में शुक्र ग्रह से माना गया है. वहीं गुलाब का लाल रंग मंगल ग्रह से संबंधित है. इसलिए पूजा में मां लक्ष्मी को नियमित तौर पर गुलाब का फूल चढ़ाने से उनकी कृपा बनी रहती है

किस दिशा में लगाएं गुलाब का पौधा

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का उत्तर और पूर्व दिशा इस पौधे को लगाने के लिए उपयुक्त माना गया है. गुलाब का पौधा एक ऐसा पौधा है जिसे काँटा होने के बावजूद भी घर में लगाने की मान्यता है.

गुलाब के इस उपाय से मिलेगी सफलता

लाल रंग का संबंध मंगल ग्रह से होने के कारण मंगलवार को गुलाब के उपाय सभी तरह से फलदायक हैं. इसके लिए आपको मंगलवार के दिन सुबह स्नान करने के बाद हनुमान जी को 11 ताजे गुलाब के फूल चढ़ाने हैं. इसके अलावा भगवान शिव जी को भी 11 गुलाब के फूल चढ़ाने से विशेष लाभ मिलता है. अगर किसी की कुंडली में मंगल ग्रह से संबंधित कोई दोष है तो वह भी धीरे-धीरे दूर हो जाता है.

आर्थिक समस्या होने पर

अगर किसी तरह की धन संबंधी समस्या हो तो शुक्रवार के दिन संध्याकाल में गुलाब के फूल को लेते हुए उसमें एक कपूर का टुकड़ा रखकर जला दें.जब कपूर पूरी तरह जल जाए तो इसे लक्ष्मी माँ को चढ़ा दें. इससे पैसे की तंगी धीरे धीरे दूर होने लगेगी.

बीमारी में यह उपाय है कारगर

अगर किसी की बीमारी में सुधार नहीं हो रहा है तो एक पान पत्ता लें और उसमें एक गुलाब का फूल और एक बताशा रख लें. फिर इसे बीमार आदमी के ऊपर से 11 बार घुमाते हुए किसी चौराहे पर फेंक आए. जल्द ही राहत मिलेगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest