Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Pumpkin Seeds Benefits: रोजाना खाएं एक चम्मच कद्दू के बीज, इन बीमारियों से मिलेगा छुटकारा, जानें इसके फायदे

कद्दू का बीज हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है. वहीं इनके बीजों में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है.

कद्दू

कद्दू

Pumpkin Seed Benefits: अलग-अलग जगहों पर कद्दू को अलग-अलग नामों से जाना जाता है कहीं इसको कुम्हड़ा, कोडू, कोहड़ तो कही पेठा भी कहा जाता है. कद्दू को बहुत कम लोग खाना पसंद करते है, लेकिन आपको जानकर आश्चर्य होगा कि कद्दू में कुछ ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो दूसरी किसी सब्जी में नहीं मिलते. वैसे एक ओर जहां कद्दू बेहद फायदेमंद सब्जी है वहीं इसके बीजों में भी पोषक तत्वों का खजाना भरा हुआ है. तो आइए जानते है इससे मिलने वाले फायदे के बारे में.

कद्दू से होने वाले फायदे

कद्दू का बीज हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है. वहीं इनके बीजों में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है. जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है. साथ ही गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है. इसमें मैग्नीशियम की मात्रा भी पाई जाती है जो दिल को सक्रिय रखने में मददगार होता है.

हार्ट के लिए है फायदेमंद

कद्दू का बीज हार्ट हेल्थ के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट होता है. वहीं इनके बीजों में मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है. जो खराब कोलेस्ट्रोल को कम करने में मदद करता है. साथ ही गुड कोलेस्ट्रोल को बढ़ाता है. इसमें मैग्नीशियम की मात्रा भी पाई जाती है जो दिल को सक्रिय रखने में मददगार होता है.

ये भी पढ़ें:Shah Rukh Khan की ‘जवान’ और ‘डनकी’ के नॉन-थियेट्रिकल राइट्स ने बनाए रिकॉर्ड, रिलीज से पहले ही कमा लिए 500 करोड़

इम्यून सिस्टम को बनाए बेहतर

कद्दू की बीजों में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है. यह इम्यून सिस्टम को बेहतर बनाने में कारगर होता है और वायरल, सर्दी, खांसी, जुकाम जैसे संक्रमणों से सुरक्षित रखता है. इसके अलावा डिप्रेशन दूर करने में भी मददगार होता है.

वेट लॉस में मिलती है मदद

कद्दू के बीज मेटाबॉलिजम को बढ़ाते है ये धीरे-धीरे पचते है जिसकी वजह से पेट लंबे समय के लिए भरा रहता है और वेट लॉस में मदद मिलती है. साथ ही इसमें कैलोरी कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है इस वजह से भी आप इसे खा कर वजन घटा सकते है.

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital